Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को पूरी तरह से क्रैश हो गया। कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन एक समय यह दायरा बहुत बड़ा हो गया।
share market crash
शेयर मार्केट, ( डिजाइन फोटो/नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Crash 8th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार के दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर तक बीएसई सेंसेक्स 1800 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार पांच दिनों से जारी तेजी के बाद आज बाजार की कमजोर शुरुआत हुई थी। ट्रेड के दौरान इतनी तेज गिरावट आई की शेयर मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया। बीएसई सेंसेक्स के सभी टॉप-30 शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। वहीं, निफ्टी-50 के सभी शेयर टूटकर ट्रेड कर रहे हैं।

घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिसका असर पूरे वैश्विक बाजार में देखने को मिला। अमेरिकी आर्मी ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं, जिसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमरिकी सैन्य ठिकानों पर टारगेटेड हमला किया।

ऑयल और गैस इंडेक्स का बुरा हाल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर यह हुआ कि ऑयल और नेचुरल गैस इंडेक्स में काफी गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक यह इंडेक्स 577.48 अंक या 2.18 प्रतिशत कमजोर होकर 25,872.59 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा ऑटो सेक्टर के अधिकांश शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अशोक लेलैंड, मारुति, एमआरएफ, ह्युंडई और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल के शेयर 3 से 4 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहे थे।

कैसी रही थी बाजार की शुरुआत?

बुधवार के दिन बाजार के शुरुआती सत्र में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 435.11 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ  77,745.61 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 138.70 अंक या -0.57 प्रतिशत टूटकर 24,260.00 पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। घरेलू बाजार में गिरावट की असली वजह अमेरिका के ईरान पर हमले को बताया जा रहा है।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,116 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,164 अंक पर था।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान पर नए हमले होर्मुज के गुजर रहे तीन तेल से लदे जहाजों पर हमले के बाद किए गए हैं। इससे दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है।इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72.33 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com