-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Stop The Movement Of Trucks On Salekasa Road Gandhitola Villagers Demanded From Mla Puram
सालेकसा मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही बंद करें, विधायक से ग्रामवासियों की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Salekasa Road:गांधीटोला ग्रामवासियों ने विधायक संजय पुराम से लोडेड ट्रकों की आवाजाही तुरंत बंद करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

सालेकसा मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही बंद करें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: आमगांव-सालेकसा मार्ग पर स्थित बाघ नदी पर बना पुल जर्जर स्थिति की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते कुछ दिन पहले प्रशासन ने इस पुल पर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इसके परिणामस्वरूप लोडेड ट्रक चालकों ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में सालेकसा-गिरोला-तिरखेडी-गांधीटोला – सातगांव – साकरीटोला मार्ग का चयन किया है।
लेकिन यह मार्ग मुख्य रूप से हल्के वाहनों के लिए बनाया गया था और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए गांधीटोला ग्रामवासियों ने विधायक संजय पुराम से लोडेड ट्रकों की आवाजाही तुरंत बंद करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
नागरिकों में भारी नाराजगी
उक्त मार्ग केवल छह महीने पहले ही नया बनाया गया था, लेकिन डोंगरगढ़ – देवरी मुख्य हाईवे पर टोल और टैक्स से बचने के लिए ट्रक चालकों ने इस मार्ग का उपयोग शुरू कर दिया। इसके कारण इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कुछ हिस्से उखड़ने भी लगे हैं। इसे लेकर नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और दुर्घटनाओं की संभावना में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया नगर परिषद के स्कूलों में भारी गिरावट, 14 सरकारी स्कूलों में बचे सिर्फ 750 छात्र, 3 स्कूल बंद होने की क
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
Gondia News: गोंदिया नगर परिषद की जर्जर इमारत बनी खतरा, प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा
गोंदिया में बारिश के बाद धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, 10 हजार हेक्टेयर में नर्सरी और रोपाई शुरू
भारी वाहनों की आवाजाही तुरंत बंद की जाए
इसके अलावा, सरकारी निधि से बनाए गए इस मार्ग का कम समय में ही बड़ा नुकसान हो रहा है। तिरखेडी – गांधीटोला के बीच स्थित बाघ नदी का पुल भी भारी वाहनों के बोझ के कारण दबाव में आ गया है। इसलिए इस मार्ग पर से भारी वाहनों की आवाजाही तुरंत बंद की जाए, ऐसी मांग ग्रामवासियों द्वारा की जा रही है।
नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ट्रक चालकों की मनमानी के कारण न केवल सड़कों की हालत बिगड़ी है, बल्कि नागरिकों की रोजमर्रा की यात्रा भी खतरे में पड़ गई है। इस पृष्ठभूमि में आरटीओ विभाग से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
ये भी पढ़े: Yavatmal Kavad Yatra: बम बम भोले’ की गूंज, कावड़ शोभायात्रा ने श्रद्धालूओं का खिंचा ध्यान
खतरे में नागरिकों की जान
गांधीटोला ग्रामवासियों की ओर से विधायक संजय पुराम से विशेष रूप से मांग की गई है कि सालेकसा – तिरखेडी – गांधीटोला मार्ग पर से गुजरने वाले लोडेड ट्रकों की आवाजाही तुरंत बंद करवाई जाए। यह सड़क और पुल भारी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है, जिससे नागरिकों की जान खतरे में है और शासन की निधि से बनाई गई।
प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं
आधारभूत संरचनाओं को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसलिए विधायक पुराम द्वारा तुरंत हस्तक्षेप कर संबंधित प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ऐसी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है। प्रतिनिधि मंडल में गांधीटोला के पूर्व उपसरपंच अरविंद फुंडे, ग्रापं सदस्य पार्थसिंह बैस आदि का समावेश था।
डवकी-शिलापुर रास्ता जानलेवा
तो वहीं देवरी तहसील के डवकी से शिलापुर मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क गड्ढों से भरी हुई है. सड़क पर बने गड्ढे नागरिकों के लिए जानलेवा बन रहे हैं।इसके बावजूद, लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधि इस सड़क की मरम्मत की ओर अनदेखी कर रहे हैं. क्या यह किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? ऐसा सवाल ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
Stop the movement of trucks on salekasa road gandhitola villagers demanded from mla puram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
Jul 08, 2026 | 03:41 PM‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Jul 08, 2026 | 03:40 PMUber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 03:36 PMसरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
Jul 08, 2026 | 03:34 PMPM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
Jul 08, 2026 | 03:34 PMटेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 08, 2026 | 03:33 PMयवतमाल: गणेशपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
Jul 08, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














