-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- People Want Solutions Not Excuses Said Guardian Minister Chandrashekhar Bawankule In Public Dialogue
Nagpur News: जनता को बहाने नहीं-समाधान चाहिए, जनसंवाद कार्यक्रम में बोले मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
- Written By: आंचल लोखंडे
योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सीधे पहुंचना चाहिए, और इससे संबंधित उनकी समस्याओं का समाधान भी बिना देरी के होना चाहिए यह स्पष्ट निर्देश पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में आयोजित जनसंवाद जनसंवाद कार्यक्रम में दिए।

जनता को चाहिए समाधान-बहाने नहीं। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सीधे पहुंचना चाहिए, और इससे संबंधित उनकी समस्याओं का समाधान भी बिना देरी के होना चाहिए। यह स्पष्ट निर्देश महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज नागपुर के नियोजन भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में 207 से अधिक नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याएं तथा निवेदन प्रस्तुत किए। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए बावनकुले ने सभी संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निराकरण। इस दिशा में नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए स्वयं पालक मंत्री की मौजूदगी में सुनवाई की गई। महिलाएं, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी एवं अन्य सामाजिक घटकों से आए नागरिकों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, अतिक्रमण, आंगनवाड़ी, कृषि, खेल और राजस्व से जुड़े विविध विषयों पर समस्याएं रखीं।
स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े निवेदनों की संख्या अधिक रही। मंत्री बावनकुले ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि इन समस्याओं का “युद्ध स्तर” पर समाधान किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
CDS के खुलासे पर प्रकाश आंबेडकर का X पर तीखा वार, कहा-नरेंद्र मोदी देश को दें जवाब
निवेदनों पर की गई कार्रवाई की अगली जनसंवाद में समीक्षा
बावनकुले ने कहा कि योजनाएं केवल घोषणा तक सीमित न रहें, बल्कि आम नागरिक तक उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमों के तहत जो काम तुरंत हो सकते हैं, उसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि आज मिले सभी निवेदनों पर की गई कार्रवाई की अगली जनसंवाद में समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और मंडल अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को नोट किया और मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
People want solutions not excuses said guardian minister chandrashekhar bawankule in public dialogue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
















