- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Only 16 Pink E Rickshaws Running On Roads Schemes Made For Women No Response
सड़कों पर दौड़ रही सिर्फ 16 पिंक ई-रिक्शा, महिलाओं के लिए बनी योजनाओं को नहीं मिल रहा प्रतिसाद
E-Pink Riksha: सरकार ने महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए साल भर पहले पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की। नागपुर में यह संख्या 1400 थी लेकिन अब तक केवल 16 पिंक ई-रिक्शा ही सड़क पर दौड़ रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस

पिंक ई-रिक्शा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वर्ष भर पहले पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की। इसके लिए शहरों के अनुसार लाभार्थियों की संख्या भी निश्चित की गई। नागपुर में यह संख्या 1400 तय की गई लेकिन अब तक केवल 16 पिंक ई-रिक्शा ही सड़क पर दौड़ रहे हैं। योजना को लेकर सिटी में माहौल उत्साहपूर्वक नहीं है।
राज्य में महिलाओं और युवतियों के लिए रोजगार बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने 8 जुलाई, 2024 को पिंक ई-रिक्शा योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना महाराष्ट्र के 17 प्रमुख शहरों में लागू की गई है। यह महिलाओं को पिंक रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है और रिक्शा चलाने के लिए अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। राज्य में इस योजना में महिला लाभार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन
इनमें से 1,400 नागपुर में हैं। सरकार लाभार्थी महिलाओं को बैंक से 70 प्रतिशत ऋण प्रदान करती है। साथ ही 20 प्रतिशत वित्तीय भार वहन करती है। इससे लाभार्थियों पर 10 प्रतिशत वित्तीय भार पड़ता है। 3 लाख से कम आय वाली और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। योजना में लाभार्थियों के चयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
साधारण ई-रिक्शा वालों की संख्या अधिक
सिटी में पिंक ई-रिक्शा महज 16 ही दौड़ रहे हैं जबकि अन्य ई-रिक्शा की भरमार है। एसटी स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य मार्गों पर महिला ई-रिक्शा चालकों की संख्या बढ़ी है। महिलाओं के साथ ही युवतियां भी ई-रिक्शा के माध्यम से रोजगार हासिल कर रही हैं। कई महिलाएं तो स्कूल, ट्यूशन में भी बच्चों को लेकर आती-जाती हैं। यही उनकी कमाई का मुख्य स्रोत बन गया है।
सिटी में स्थिति
- नागपुर में लाभार्थियों की संख्या 1400 निश्चित
- प्रत्यक्ष तौर पर सड़क पर दौड़ रहे केवल 16 पिंक रिक्शा
- बैंक के पास 19 प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रलंबित
- संबंधित विभाग के पास 1200 आवेदन अधूरे
- शहर आरटीओ के पास एक ही पंजीयन नहीं
यह भी पढ़ें – ऑर्डर उसने दिया, गाली मैं खा रहा, NHAI के इंजीनियर पर बरसे नितिन गडकरी, बोले- अफसरशाही के कारण…
ग्रामीण आरटीओ के पास 36 पिंक रिक्शा का पंजीयन
पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं और युवतियों के लिए है। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का एक कदम है लेकिन अब तक 36 पिंक ई-रिक्शा का ही पंजीयन हुआ है।
– विजय चव्हाण, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, नागपुर ग्रामीण
अब तक 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्हें मंजूरी दी गई है। 1200 आवेदन प्राप्त हुए हैं लेकिन वे अधूरे हैं। अधूरे आवेदन होने के कारण ही मंजूरी नहीं मिल सकी है। इच्छुक महिलाओं को आवेदन योग्य तरीके से भरकर देना चाहिए। रिक्शा कर्ज योजना के तहत होने से ही प्रतिसाद कम मिल रहा है।
– सुनील मेसरे, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी
Only 16 pink e rickshaws running on roads schemes made for women no response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
May 18, 2026 | 10:21 AMVD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 18, 2026 | 10:20 AMMumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
May 18, 2026 | 10:13 AMIPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













