-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Itwari Traffic Restriction E Rickshaw Auto Ban
इतवारी में अब चलना होगा पैदल, ई-रिक्शा और ऑटो पर लगा बैन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
- Written By: आकाश मसने
इतवारी की भीड़भाड़ और संकरी सड़कों को देखते हुए DCP ट्रैफिक लोहित मतानी ने ई-रिक्शा, ऑटो और चारपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई, ताकि ट्रैफिक सुधार हो सके।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nagpur Itwari E-rickshaw Ban: संकरी सड़कें और बड़ा बाजार होने के कारण नागपुर शहर के इतवारी में हमेशा से ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई रहती है। ऐसे में ट्रैफिक का सही नियोजन करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने के साथ ही इतवारी परिसर में ई-रिक्शा, ऑटो और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इतवारी परिसर कॉटन मार्केट ट्रैफिक जोन के अंतर्गत आता है। शहीद चौक से मस्कासाथ, तीन नल चौक, नंगा पुतला, तांगा स्टैंड से गांधीबाग तक सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इसके अलावा घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका भी है। स्कूल, कॉलेज और सांस्कृतिक सभागृह हैं। संकरी सड़कों में फुटपाथ गायब हो चुके हैं। हर मार्ग पर दूकानदार और ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग होती है। इससे यहां से आवाजाही करना मुश्किल हो गया था।
इन रास्तों को वनवे घोषित किया
विशेषकर त्योहारों के दौरान यहां चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं सवारी और सामान ले जाने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा और माल वाहन भी चलते हैं, इसीलिए ट्रैफिक विभाग ने सोना रेस्टोरेंट से गांधीबाग अन्नपूर्णा होटल, नंगा पुतला चौक से तांगा स्टैंड और भावसार चौक, शहीद चौक से तीन नल चौक मार्ग को वनवे घोषित कर दिया है। सभी प्रकार के वाहनों पर यहां प्रतिबंध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
शहीद चौक से गांधी पुतला और तीन नल चौक से नंगा पुतला मार्ग पर दोनों तरफ आवाजाही होगी लेकिन केवल दोपहिया वाहन, साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए। यह आदेश 25 अगस्त से 24 सितंबर तक के लिए जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव के लिए नागपुर की प्रभाग रचना का ऐलान, 38 में से 4 के बदले आंकड़ें, बाकी वहीं रिपीट
अब ऐसी होगी ट्रैफिक व्यवस्था
- शहीद चौक से मस्कासाथ, तीन नल चौक और नंगा पुतला से तांगा स्टैंड तक दोपहिया और साइकिल छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी होगी।
- शहीद चौक से किराना ओली मार्ग से मस्कासाथ जाने वाले दोपहिया वाहन मस्कासाथ चौक से भारत माता चौक से जाएंगे या शहीद चौक से दायीं ओर मुड़कर ओल्ड मोटर स्टैंड चौक से जाएंगे। इस मार्ग पर भी वनवे होगा।
- तीन नल चौक से ओल्ड भंडारा रोड होते हुए शहीद चौक जाने वाले दोपहिया वाहन सीधे भारत माता चौक मार्ग से आवाजाही करेंगे। त्योहार की भीड़ खत्म होने तक इस मार्ग को टू-वे घोषित किया गया है।
- इतवारी शहीद चौक, मस्कासाथ और किराना ओली बाजार में जाने वाले तिपहिया और चारपहिया वाहनों पर सुबह 10 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध होगा। इसके बाद व्यापारी के यहां माल भरने के लिए वाहन जा सकते हैं।
- सीए रोड से गांधीबाग बगीचे तक चारपहिया वाहनों के लिए वन साइड पार्किंग की अनुमति होगी। दुकानदारों से भी अपील है कि केवल दोपहिया वाहनों का उपयोग करें।
Nagpur itwari traffic restriction e rickshaw auto ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













