- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ayurveda College Nagpur Ragging Case 19 Girls Expelled From Hostel
‘आयुर्वेद’ की 19 छात्राएं निष्कासित, रैगिंग का मामला, ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर उत्पीड़न
Anti Ragging Committee Action: नागपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में रैगिंग के मामले में ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर उत्पीड़न करने वाली 19 छात्राओं को छात्रावास से निष्कासित किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

‘आयुर्वेद’ की 19 छात्राएं निष्कासित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ayurveda College Nagpur: शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रावास में ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर जूनियर छात्राओं के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
मामला रैगिंग विरोधी समिति के संज्ञान में आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 वरिष्ठ छात्राओं को तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया। साथ ही यह कड़ी चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित छात्राओं को महाविद्यालय से बर्खास्त (डिसमिस) कर दिया जाएगा।
नई छात्राओं को बनाया गया निशाना
उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 20 दिनों से छात्रावास में रैगिंग की घटनाएं जारी थीं। शिकायत के अनुसार, देर रात जब छात्रावास में सुरक्षा कर्मचारी मौजूद नहीं रहते थे, तब नई छात्राओं को ‘इंट्रोडक्शन’ के बहाने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। इस संबंध में एक गुमनाम शिकायत प्राप्त होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
नागपुर जिले के कलमेश्वर के लॉजिस्टिक गोदाम में बड़ा हादसा: करंट लगने से 3 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
नागपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बेलतरोड़ी पुलिस का विशेष अभियान, चोरी-सेंधमारी रोकने के लिए बढ़ाई गश्त
नाइट पेट्रोलिंग शुरू, परामर्श सत्र होंगे
प्रशासन के निर्देशानुसार छात्रावास परिसर में रात के समय नाइट पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही रैगिंग से प्रभावित छात्राओं के लिए परामर्श सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि उन्हें मानसिक सहयोग मिल सके।
ये भी पढ़े: शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़ा महुआ, ड्रम सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र सानेकर ने बताया कि कॉलेज परिसर में रैगिंग या इस तरह के किसी भी अमानवीय व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समिति की जांच में दोषी पाई गईं 19 छात्राओं को छात्रावास से निष्कासित किया गया है और भविष्य में किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Ayurveda college nagpur ragging case 19 girls expelled from hostel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-गोवा महामार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री; 17 साल बाद भी कछुआ चाल विकास का दंश
May 24, 2026 | 07:50 PMMI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
May 24, 2026 | 07:50 PMस्टूडेंट्स को सीख लेना चाहिए ये 5 जरूरी स्किल्स, नौकरी में अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी करियर में तेज ग्रोथ
May 24, 2026 | 07:48 PMकॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
May 24, 2026 | 07:39 PMMultilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
May 24, 2026 | 07:36 PMMP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
May 24, 2026 | 07:36 PMUorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
May 24, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














