-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Congress Foundation Day Mission 100 Nagpur Nmc Election
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘मिशन 100’ का ऐलान, NMC से भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प
- Written By: आंचल लोखंडे
Congress Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर में ‘मिशन 100’ का ऐलान करते हुए एनएमसी से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया गया और 152 लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘मिशन 100’ का ऐलान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mission 100 Nagpur: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी मनपा चुनाव के लिए ‘मिशन 100’ का नारा दिया। इस अवसर पर पिछले डेढ़ दशक से नागपुर महानगरपालिका में सत्ता पर काबिज भाजपा को भ्रष्ट और नागरिक-विरोधी बताते हुए उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इसी कार्यक्रम में इस महत्वाकांक्षी चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी की गई। देवडिया कांग्रेस भवन में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में महासचिव विजय गायकी के नेतृत्व में 152 लोगों के कांग्रेस पार्टी में प्रवेश की घोषणा की गई, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली।
मतभेद भूलें, संगठित रहें: ठाकरे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठित रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि ‘मिशन 100’ को सफल बनाकर नागपुर महानगरपालिका में कांग्रेस की सत्ता स्थापित की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
152 लोगों ने किया पार्टी प्रवेश
विधायक ठाकरे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा के असफल, भ्रष्ट और नागरिक-विरोधी शासन के कारण नागपुर के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। नागपुरकरों की समस्याओं का ठोस और स्थायी समाधान देने की ताकत और इच्छाशक्ति केवल कांग्रेस के पास है।
पार्टी के इतिहास को किया नमन
ठाकरे की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदन से की गई और कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को नमन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अभिजीत वंजारी, अतुल कोटेचा, अतुल लोंढे, उमाकांत अग्निहोत्री, प्रशांत धवड, संजय महाकालकर, गिरीश पांडव, बंटी शेलके, प्रवीण आगरे, इरशाद अली, वसीम खान, रमेश पुणेकर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर राऊत ने किया, जबकि आभार प्रा. दिनेश बानाबाकोडे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए अब्दुल नियाज नाजू, शिवशंकर रणदिवे, दामोदर धर्माले, एड. अभय रणदिवे, अप्पा मोहिते, निखिल धांडे, राजेश साखरकर, गोपाल पत्तम, एड. विद्याधर त्रिपाठी, रीमा चव्हाण, वंदना मेश्राम, सुवर्णा धर्माले तथा डॉ. आघाव ने विशेष प्रयास किए।
ये भी पढ़े:शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़ा महुआ, ड्रम सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त
मन का बड़प्पन दिखाने की अपील
विधायक ठाकरे ने कहा कि मनपा की सीटें सीमित हैं, जबकि उम्मीदवारी के इच्छुक कार्यकर्ताओं की संख्या हजार से अधिक है। मनपा चुनाव के लिए 1,500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं, जबकि कुल सीटें केवल 151 हैं। उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता मन का बड़प्पन दिखाते हुए जिन उम्मीदवारों को कांग्रेस ने टिकट दिया है, उनकी जीत के लिए एकजुट होकर काम करें।
Congress foundation day mission 100 nagpur nmc election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
Aug 03, 2026 | 04:31 PMसुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
Aug 03, 2026 | 04:27 PMAFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
Aug 03, 2026 | 04:22 PMपहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
Aug 03, 2026 | 04:21 PMलव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
Aug 03, 2026 | 04:19 PMछत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना
Aug 03, 2026 | 04:14 PMखतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना का दर्दनाक एक्सीडेंट, खुद दिखाई चोट और खून से सनी पीठ
Aug 03, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














