Nagpur News: नागपुर पुस्तक महोत्सव को जबरदस्त प्रतिसाद, साहित्य प्रेमियों की लगी भीड़

Zero Mile Lit Festival Nagpur: नागपुर पुस्तक महोत्सव 2025 को नागपुरवासियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।नौ दिनों में साढ़े पांच लाख से अधिक आगंतुक, 15 लाख से ज्यादा किताबें प्रदर्शित की गई।
नागपुर पुस्तक महोत्सव को जबरदस्त प्रतिसाद
नागपुर पुस्तक महोत्सव को जबरदस्त प्रतिसाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Book Festival 2025: नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया द्वारा, महाराष्ट्र सरकार और जीरो माइल यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रेशीमबाग मैदान में आयोजित नौ दिवसीय ‘नागपुर पुस्तक महोत्सव 2025’ को नागपुरवासियों से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। इन नौ दिनों में करीब साढ़े पाँच लाख लोगों ने महोत्सव का दौरा कर इसे अत्यंत सफल बनाया।

नागपुर में पहली बार आयोजित इस महोत्सव में देशभर से आए 300 प्रकाशकों की लगभग 15 लाख पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध थीं। इसमें बच्चों के लिए बाल साहित्य, क्षेत्रीय भाषाओं का साहित्य, संत साहित्य, विज्ञान-विषयक पुस्तकें, विभिन्न लिपियों पर आधारित किताबें तथा हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा की पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई।

‘जीरो माइल लिट फेस्टिवल’

‘जीरो माइल लिट फेस्टिवल’ में देशभर के सुप्रसिद्ध लेखकों, निर्देशकों, नीति-निर्माताओं, कार्यकर्ताओं, कानून विशेषज्ञों और विचारकों के इंटरव्यू और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेखक मंच पर नागपुर और विदर्भ के लेखकों की पुस्तकों पर आधारित चर्चा-सत्र, बाल मंडप में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएँ और कार्यशालाएँ, देश के युवा लेखकों के साथ संवाद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव में रुचि बढ़ाई। पंद्रह सौ बच्चों द्वारा पोस्टकार्ड पर बनाए गए चित्र, भित्तिचित्र (म्यूरल) और सेल्फी पॉइंट विशेष आकर्षण रहे।

महोत्सव की चारों ओर से सराहना

नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि नागपुर के लोगों से मिले उत्साहपूर्ण प्रतिसाद को देखते हुए, यह आयोजन अब नागपुर का अपना पुस्तक महोत्सव बन गया है।

इस प्रदर्शनी का दौरा करने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, राज्य मंत्री पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा, लिट फेस्टिवल में आए देशभर के गणमान्य व्यक्ति, विधायक कृपाल तुमाने, मोहन मते, प्रवीण दटके, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी, विदर्भ के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, साहित्यकार सागर खादीवाला, डॉ. रवींद्र शोभणे, प्रदीप दाते सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल थे, जिन्होंने महोत्सव की सराहना की।

Navbharat Live
navbharatlive.com