- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Maha Metro Phase 2 Hingna Road Accidents Repair Alternative Routes Demand
नागपुर: महामेट्रो के काम ने बढ़ाई मुसीबत, 10 जान जाने के बाद जागा प्रशासन? वैकल्पिक मार्ग सुधारने की उठी मांग
हिंगना मार्ग पर महामेट्रो के काम के दौरान बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत की मांग की गई है।

Nagpur Metro Alternate Route Repairs Demand News: महाराष्ट्र के उपराजधानी नागपुर में महामेट्रो के दूसरे चरण का काम इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन विकास की यह रफ्तार आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हिंगना मार्ग पर मेट्रो निर्माण के चलते हो रही लगातार दुर्घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी समस्या को लेकर डिंगडोह और निलडोह की नगराध्यक्षाओं के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महामेट्रो के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है।
हादसों का डरावना आंकड़ा: 10 मौतें और 50 से ज्यादा घायल
13 मार्च को वानाडोंगरी क्षेत्र में मेट्रो कार्य के दौरान हुए एक और हादसे ने आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद 15 मार्च को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिंगडोह की नगराध्यक्षा पूजा उके और निलडोह की नगराध्यक्षा भूमिका मंडपे ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि जब से मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू हुआ है, तब से अब तक 10 वाहन चालकों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है। 06 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। 50 से अधिक छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।
वैकल्पिक रास्तों की हालत बदतर
मेट्रो निर्माण के कारण मुख्य मार्ग बाधित होने पर यातायात को लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से होते हुए इसासनी-वागधरा, माधवनगरी और रायपुर-हिंगना जैसे वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया था। लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण इन अंदरूनी सड़कों की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गड्ढों और धूल के कारण वाहन चलाना दूभर हो गया है। नेताओं ने मांग की है कि महामेट्रो तुरंत इन वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत कराए ताकि और जानें न जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
गंदे पानी और बंद STP प्लांट से बढ़ी परेशानी
सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि स्वच्छता भी एक बड़ा मुद्दा बन गई है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से निकलने वाला गंदा पानी खुले स्थानों पर जमा हो रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या के समाधान के लिए वहां बंद पड़े STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) को तत्काल प्रभाव से शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इस प्रेस वार्ता में पूर्व जिप सदस्य अंबादास उके, कैलाश गिरी, रवि कोकाटे, अरविंद ढोने और लीलाधर दाभे जैसे प्रमुख नेता उपस्थित थे।
Nagpur maha metro phase 2 hingna road accidents repair alternative routes demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM












