- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur High Court Anticipatory Bail Digital Arrest Cyber Fraud Case
डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से 1.40 करोड़ की ठगी, हाई कोर्ट ने आरोपी को क्यों दी जमानत?
Digital Arrest Nagpur: 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी। नागपुर हाई कोर्ट ने आरोपी खाताधारक को दी अग्रिम जमानत। जानें कैसे सेवानिवृत्त कर्मचारी को बनाया गया शिकार।
- Written By: प्रिया जैस

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Digital Arrest High Court: नागपुर में हाई कोर्ट ने 1.40 करोड़ रुपये की एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता उल्हास धाबर्डे को अग्रिम जमानत प्रदान की। इस मामले में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) का डर दिखाकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से यह भारी भरकम रकम ऐंठी थी। न्या. एमडब्ल्यू चंदवानी ने दोनों पक्षों की दलीलों के बाद उक्त आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता की अधिवक्ता अपूर्व डे ने पैरवी की।
अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़ित प्रकाश कोठेकर अंबाझरी स्थित आयुध निर्माणी (आर्डिनेंस फैक्टरी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। प्रकाश ने धोखाधड़ी का शिकार होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था जिसने दावा किया कि कोठेकर के मोबाइल से अश्लील सामग्री फैलाई गई है। ठगों ने पीड़ित और उनके परिवार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की धमकी दी।
झूठे केस में फंसाने की धमकी
इसके बाद, ठग ने खुद को भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड का अधिकारी ‘मनोजकुमार शर्मा’ बताते हुए पीड़ित से बात की। उन्होंने वॉयस और वाट्सएप वीडियो कॉल पर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग (आतंकवाद के वित्तपोषण) के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
इस ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) के डर से पीड़ित ने ठगों के बताए 4 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,40,00,000 रुपये (एक करोड़ चालीस लाख रुपये) ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने सिटी साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।
याचिकाकर्ता के खाते में आए 11 लाख रु, आगे 150 खातों में भेजे गए
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी गई रकम का एक हिस्सा याचिकाकर्ता उल्हास धाबर्डे के बैंक खाते में गया था। पीड़ित द्वारा 11 लाख रुपये सीधे आवेदक के बैंक खाते में जमा कराए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते में कई अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की रकम आई थी जिसे बाद में 150 से अधिक अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।
यह भी पढ़ें – मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, मोदी सरकार ने दी मंजूरी, यहां जानें रूट
मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी
धाबर्डे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता डे ने कहा कि याचिकाकर्ता इस अपराध में शामिल नहीं है बल्कि वह खुद इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। समीर, अर्जुन और अविनाश सहारे नामक 3 व्यक्तियों ने ‘स्पिरुलिना पाउडर’ के व्यापार में अच्छे मुनाफे का लालच देकर उससे संपर्क किया था। व्यापार के नाम पर उन लोगों ने उल्हास का बैंक खाता नंबर और सिम कार्ड ले लिया था।
जब उल्हास को पता चला कि उसके खाते का दुरुपयोग अन्य व्यावसायिक लेन-देन के लिए किया जा रहा है और उसे धोखा दिया गया है तो उसने साइबर पुलिस में वर्तमान एफआईआर दर्ज होने से काफी पहले 22 दिसंबर 2025 को ही बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। 12 फरवरी 2026 को उसने पुलिस को अपना सिम कार्ड और खाता विवरण लेने वाले व्यक्तियों की पूरी जानकारी भी सौंप दी थी।
Nagpur high court anticipatory bail digital arrest cyber fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
May 12, 2026 | 02:46 PMसंभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज
May 12, 2026 | 02:46 PMपूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














