- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Kalyan Senior Citizen Cheated 28 Lakh Digital Arrest Scam Terrorism Fear
Thane: कल्याण के बुजुर्ग से Digital Arrest के नाम पर 28 लाख की ठगी, पुलिस और आतंकी कनेक्शन का दिखाया डर
- Written By: आकाश मसने
Thane Cyber Fraud: ठाणे में 64 वर्षीय बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसकर 27.9 लाख रुपये गंवा बैठे। जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों का डर दिखाकर सात दिनों तक उन्हें बंधक बनाए रखा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Thane Digital Arrest Scam: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से साइबर अपराध का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्याण पश्चिम के रौनक सिटी में रहने वाले एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को शातिर ठगों ने अपना शिकार बनाया और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए उनसे करीब 28 लाख रुपये की बड़ी रकम वसूल ली।
कैसे बुना गया ठगी का जाल?
खडकपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच की है। पीड़ित बुजुर्ग के पास अलग-अलग व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल आए। फोन करने वालों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। ठगों ने बुजुर्ग पर दबाव बनाते हुए दावा किया कि उनके बैंक खाते मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े पाए गए हैं।
7 दिनों तक चला मानसिक टॉर्चर
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग को गिरफ्तारी और जेल जाने की धमकी देकर बुरी तरह डरा दिया था। खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए ठगों ने उन्हें ‘सत्यापन और जांच’ (Verification Process) का झांसा दिया। उन्होंने बुजुर्ग को मजबूर किया कि वे जांच पूरी होने तक अपने बैंक खाते से पैसे उनके बताए गए ‘सरकारी खातों’ में ट्रांसफर कर दें, ताकि उनकी शुद्धता की जांच की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
डर के कारण गंवाए 27.9 लाख रुपये
साइबर अपराधियों के दबाव और गिरफ्तारी के डर से बुजुर्ग इस कदर घबरा गए कि उन्होंने किस्तों में कुल 27,90,000 रुपये आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में भेज दिए। जब कई दिनों बाद भी आरोपियों का संपर्क नहीं हुआ और पैसे वापस नहीं मिले, तब बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
यह भी पढ़ें:- नासिक IT कंपनी में धर्म परिवर्तन का खौफनाक खेल! लिपस्टिक छोड़ने से छत पर रंगरेलियां तक, SIT का बड़ा खुलासा
बुधवार को बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर खडकपाडा पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि हम उन बैंक खातों की पहचान कर रहे हैं जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया है। साथ ही कॉल डेटा रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
Thane kalyan senior citizen cheated 28 lakh digital arrest scam terrorism fear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













