- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Ips Officer Cbi Investigation Shell Companies Money Laundering
महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
Maharashtra IPS CBI Probe: महाराष्ट्र के आईजी स्तर के अधिकारी पर सीबीआई का शिकंजा। पत्नी और बच्चों के नाम पर शेल कंपनियां, आलीशान दफ्तरों की जगह मिलीं किराना दुकानें।
- Written By: प्रिया जैस

महाराष्ट्र पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Money Laundering Maharashtra Police: महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ महानिरीक्षक (आईजी) स्तर के अधिकारी वर्तमान में सीबीआई की गहन जांच का सामना कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि अधिकारी के परिवार विशेषकर उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर कई शेल कंपनियां (कागजी कंपनियां) पंजीकृत हैं।
चौंकाने वाली बात यह कि इन कंपनियों के पते पर आलीशान दफ्तरों के बजाय किराना दुकानें और छोटे खुदरा स्टोर चल रहे हैं। इगतपुरी में एक अवैध कॉल सेंटर रैकेट को संरक्षण देने के आरोपों के बाद यह पूरा नेटवर्क रडार पर आया। जांचकर्ताओं ने पाया कि 2019 से 2023 के बीच स्थापित ये कंपनियां रियल एस्टेट, वित्तीय परामर्श और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में सक्रिय होने का दावा करती हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग का संदिग्ध पैटर्न
हालांकि, जमीनी हकीकत इसके उलट है। उदाहरण के लिए, ठाणे और भिवंडी में पंजीकृत फर्मों के पते पर किराना दुकाने मिली, जबकि एक अन्य कंपनी का पता चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस के रूप में दर्ज था। न्यूनतम पूंजी और शून्य व्यावसायिक गतिविधियों वाली ये संस्थाएं मनी लॉन्ड्रिग के संदिग्ध पैटर्न को दर्शाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
महाराष्ट्र में डेंगू और बर्ड फ्लू पर सख्ती, सरकार ने बनाई संयुक्त रोग नियंत्रण समिति
दक्षिण मुंबई में बीएमसी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा नया आशियाना, फोर्ट पुनर्विकास परियोजना को CRZ मंजूरी
यह भी पढ़ें – शिवसेना MLA दिलीप लांडे की बढ़ी मुश्किलें? बॉम्बे HC ने EVM जांच के दिए आदेश, चांदीवली चुनाव में आया नया मोड़
अशोक खरात से जुड़ा मामला
अशोक खरात मामले से जुड़े इस विवाद में अब साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन के हेरफेर की जांच की जा रही है। एजेंसियों का मानना है कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल केवल दस्तावेजीकरण और अवैध धन को वैध बनाने के लिए किया गया था। सार्वजनिक रिकॉर्ड में इन कंपनियों के टर्नओवर या किसी भी ठोस प्रोजेक्ट की जानकारी न होना इस संदेह को और पुख्ता करता है।
Maharashtra ips officer cbi investigation shell companies money laundering
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














