-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Butibori Main Road Cracks Accident Risk
Nagpur Butibori Road Damage: मुख्य मार्ग पर गहरी दरारें, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
बूटीबोरी नगर के मुख्य मार्ग पर गहरी दरारें दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही हैं। प्रशासन की उदासीनता से नागरिकों में चिंता बढ़ी है।

Nagpur Latest News: बूटीबोरी नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच पड़ी गहरी दरारें अब दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रही हैं। यह दरारें इतनी चौड़ी हो चुकी हैं कि अगर किसी साइकिल या बाइक का पहिया इनमें फंस जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है।
इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या को लेकर उदासीन नजर आ रहा है। नगर के सपना बार के सामने सड़क पर कई दिनों से यह खतरनाक दरारें दिखाई दे रही हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे साइकिल और बाइक से स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उनके लिए खतरा और भी बढ़ गया है।
वहीं इस सड़क से बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का भी लगातार आवागमन होता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की इस बदहाल स्थिति की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह का दृश्य माया वस्त्रालय के सामने भी देखने को मिल रहा है, जहां सड़क दो हिस्सों में बंटती हुई नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
यहां एक लंबी दरार नाली जैसे आकार में बदल चुकी है, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इन दरारों की मरम्मत कर दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दुर्घटना होने पर जिम्मेदार कौन? सड़क पर बनी इन नालीनुमा दरारों की वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
सवाल यह उठता है कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर इस समस्या का समाधान किया जाए।
Nagpur butibori main road cracks accident risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














