22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी

Uttar Pradesh Politics: ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। राजभर ने कहा है कि मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी टूट जाएगी।
SP will split before July 22, claims OP Rajbhar; says it's SP's turn after TMC and Shiv Sena.
ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Om Prakash Rajbhar Attacks On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सपा, आगामी मानसून सत्र से पहले ही टूट जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिसने भी महिला आरक्षण बिल का विरोध किया, वो पार्टी टूटी। तृणमूल कांग्रेस टूटी, शिवसेना टूटी। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है, देख लेना सपा टूट जाएगी।

बलिया में आयोजित एक जन संवाद कार्यक्रम में राजभर शामिल हुए थे। कार्यक्रम में उन्होंने सपा में टूट का दावा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि हमारे परिवार और लोगों की जान बचाए रखो, जितना सांसद चाहिए, ले लेना।

अखिलेश को बताया गैर-यादव OBC विरोधी

इसके पहले ओम प्रकाश राजभर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में अखिलेश को मित्र कहा। पोस्ट में राजभर ने लिखा कि मित्र, अखिलेश यादव देख रहे हैं न अपने गुंडों की करतूत। बलिया में सैकड़ों की तादाद में आपके गुंडे मेरे खिलाफ सड़क पर उतर आए, क्यों? क्योंकि मैं सच लिख रहा हूं और सच आपको पच नहीं रहा। यही तो आप लोगों की पुरानी मानसिकता रही है। हमेशा से आप लोग गैर-यादव ओबीसी समाज के प्रति हेय दृष्टि रखते आए हैं।

आपके गुंडों में अगर दम है तो लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें: OP राजभर

अपने पोस्ट में राजभर ने लिखा कि हम मुर्दाबाद के नारों और काले कपड़ों से विचलित होने वालों में से नहीं हैं। हम तो उस समाज से हैं जिसके मुर्दाबाद के नारे आपके स्वजातीय हमेशा से लगाते आए हैं। रही बात काले कपड़ों की तो हमें काला रंग बहुत पसंद है। दिखाइये जितना दिखा सकते हैं। उन्होंने लिखा कि आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें। आओ मैदान में, चुनाव में दम दिखाओ।

आगेने उन्होंने लिखा कि काला लाल हरा जो दिखाना है, दिखा लेना आप लोग। भगवा फिर भी लहरा के रहेगा। अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आपके गुंडों के जवाब में अगर जनता सड़क पर उतर आई तो कहीं के नहीं रहोगे।

सपाई गुंडों से डरने वाला नहीं है ओम प्रकाश

सपा को गुंडों की पार्टी का दावा करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर सपाई गुंडों से डरने वाला नहीं है। हम तो जमीन से आए और जमीन पर ही रहते हैं। हमें ऐसे लम्पटों का सामना करना अच्छे से जानता है। संघर्ष से उपजा हूं। समाज की लड़ाई लड़ता आया हूं। अपने गुंडों को संभाल लीजिए महाराज, नहीं तो ये योगी सरकार है, गुंडों का इलाज बेहतर ढंग से करना खूब आता है। असली ओबीसी समाज अब जाग चुका है। नक्काल परेशान हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com