- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mva Objections Divisional Structure Wardi Municipal Council Bjp Hearing September 10
वाड़ी नगर परिषद: प्रभाग रचना से MVA नाराज, BJP संतुष्ट, आपत्तियां दर्ज, 10 सितंबर तक होगी सुनवाई
Wadi Municipal Council: निकाय चुनाव के लिए प्रभाग रचना की घोषणा की जा चुकी है। घोषणा के बाद महाविकास आघाड़ी ने वाड़ी नगर परिषद की भौगोलिक प्रभाग रचना पर आपत्ति दर्ज की है।
- Written By: प्रिया जैस

वाड़ी नगर परिषद (फाइल फोटो)
Nagpur News: नागपुर जिले के वाड़ी संभाग दीर्घकालीन प्रतीक्षा के बाद वाड़ी नगर परिषद चुनावों की प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रारंभ हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार भौगोलिक प्रभागों का प्रारूप जारी किया गया, जिस पर नागरिकों व विभिन्न पक्षों द्वारा कुल 8 आक्षेप दाखिल किए गए हैं।
वाड़ी नगर परिषद की मुख्याधिकारी डॉ. ऋचा धाबर्डे के मार्गदर्शन में तैयार किए गए भौगोलिक प्रभाग रचना के प्रारूप को 18 अगस्त को जनहित में प्रसारित किया गया था। इसके तहत नागरिकों, राजनीतिक पक्षों और सामाजिक संगठनों से 31 अगस्त तक आक्षेप दर्ज करने का आह्वान किया गया। वाड़ी नगर परिषद अंतर्गत 25 वार्ड हेतु 2 सदस्य का एक प्रभाग बनाया गया है, जिसके अनुसार 13 प्रभाग की निर्माण हुआ है।
सोसाइटी ने दर्ज की आपत्तियां
पुराने वार्ड आधारित चुनाव पद्धति की तुलना में इस बार अनेक परंपरागत बस्तियां अब अलग-अलग प्रभागों में विभाजित हो चुकी हैं। उदाहरणतः, गजानन सोसाइटी अब 3 अलग-अलग प्रभागों में विभाजित हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हुई है। प्रभागवार दर्ज हुए आक्षेप और कौन-कहां उठा रहा सवाल इसमें प्रभाग क्रमांक 3 में अशोक माने (पूर्व सरपंच), दुर्योधन ढोने (कांग्रेस), विलास भोम्बले द्वारा आपत्ति, आरोप: प्रभाग रचना अन्यायपूर्ण व समान प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के विरुद्ध, प्रभाग क्रमांक 5 व 6 में सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद जाधव ने आक्षेप दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
यह भी पढ़ें – मराठा लौटे…अब OBC ने बढ़ाए कदम, अनशन जारी रखने की दी चेतावनी, संविधान चौक पर हल्ला बोल
प्रभाग क्रमांक 8 में शिवसेना वाड़ी शहर प्रमुख मधु मानके व सत्य साईबाबा सोसाइटी के नागरिकों ने आपत्ति जताई। प्रभाग क्रमांक 9 में राष्ट्रवादी कांग्रेस के हिमंत गडेकर ने इंद्रायणी नगर व त्रिलोक नगर की जनसंख्या वितरण पर प्रश्न उठाया। प्रभाग क्रमांक 12 व 13 में डॉ. आंबेडकर नगर के संदर्भ में संतोष नरवाडे, दत्ता वानखेडे, ईश्वर उके ने आक्षेप प्रस्तुत किए।
10 सितंबर तक होगी सुनवाई, उसके बाद भेजा जाएगा अंतिम प्रस्ताव
इन सभी आक्षेपों की सुनवाई 10 सितंबर तक नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय में की जाएगी। सुनवाई उपरांत यदि आवश्यक हुआ तो जिला प्रशासन प्रस्ताव में संशोधन कर अंतिम प्रारूप राज्य निर्वाचन आयोग को मंजूरी हेतु भेजेगा। इसके बाद नया और अंतिम प्रारूप सार्वजनिक किया जाएगा।
राजनीतिक रुख साफ, महाविकास आघाड़ी ने जताई आपत्ति, भाजपा संतुष्ट
जहां महाविकास आघाड़ी के घटक दलों ने इस रचना पर असंतोष जताया है, वहीं सत्ताधारी भाजपा ने इसे संतोषजनक बताया है। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह रचना राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार की गई है।
Mva objections divisional structure wardi municipal council bjp hearing september 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
May 21, 2026 | 09:25 AMयवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
May 21, 2026 | 09:24 AMसम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
May 21, 2026 | 09:18 AMहाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














