-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maratha Reservation Obc Warned Continuing Hunger Strike Samvidhan Chowk
मराठा लौटे…अब OBC ने बढ़ाए कदम, अनशन जारी रखने की दी चेतावनी, संविधान चौक पर हल्ला बोल
- Written By: प्रिया जैस
OBC Agitation: मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन के साथ ही नागपुर में भी ओबीसी समुदाय ने संविधान चौक पर मोर्चा खोल दिया था।

ओबीसी अनशन जारी (सौजन्य-नवभारत)
Maratha Reservation: जिस दिन से मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने आंदोलन शुरू किया था उसी दिन से नागपुर के संविधान चौक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाडे के नेतृत्व में ओबीसी समाज ने भी अनशन शुरू किया। ओबीसी कोटे से मराठाओं को आरक्षण नहीं देने की मांग को लेकर यह अनशन शुरू किया गया।
अब जब जरांगे की 8 में से 6 मांगें मंजूर कर ली गई हैं तो मुंबई का आंदोलन समाप्त कर दिया गया है लेकिन ओबीसी अपनी मांग पर अड़ गए हैं। तायवाडे ने कहा किसी भी सूरत में ओबीसी कोटे से मराठाओं को आरक्षण नहीं दिया जाए और सरकार को यह लिखित में देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज की अनेक मांगों को रखते हुए चेतावनी दी है कि जब तक सरकार ओबीसी की मांगें पूरी नहीं करती तब तक अनशन खत्म नहीं किया जाएगा।
महिलाओं ने भी किया उपवास
चौथे दिन ओबीसी समाज की महिलाएं भी अनशन में बैठीं। इनमें भावना बावनकर, सुरेखा शेरेकर, सुषमा डुकरे, ममता डुकरे, प्रज्वला गावंडे का समावेश था। इनके साथ ही श्रीहरी सातपुते, देवेंद्र मुंगळे, मारोती अतकरे, गजानन शिंदे, हेमराज गोमासे, नंदकिशोर काकडे, हेमंत गावंडे अनशन में शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
जनता डरी, अधिकारी बंद कमरों की बैठकों में व्यस्त! नागपुर की अव्यवस्था पर पूर्व पार्षदों की चुप्पी पर उठे सवाल
नागपुर HC का सख्त रुख: 3 साल बाद भी जवाब न देने पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 50 हजार जुर्माने का नोटिस
खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय लगा जोरदार झटका; नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में युवक की मौके पर ही मौत
वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
आंदोलन को धनोजे कुणबी समाज विकास महासंघ, डॉ. अशोक जीवतोडे, राष्ट्रवादी ओबीसी सेल प्रदेशाध्यक्ष अजित पवार गट के कल्याण आखाडे, राहुल पावडे, रोषण पचारे ने समर्थन घोषित किया। सहसचिव शरद वानखेडे, परमेश्वर राऊत, अविनाश पाल, नितीन गोहणे, कविंद्र गोहनकर, अर्जुन दडे, राहुल करांगडे, नीलेश कोढे, राजू गोसावी, श्रीकांत मसमारे आंदोलन में शामिल हुए।
समाज की 14 सूत्रीय मांगें
ओबीसी ने अपनी 14 सूत्रीय मांगें रखी हैं जिसमें पहला सरसकट मराठा समाज को कुणबी प्रमाणपत्र नहीं देने, ओबीसी विद्यार्थियों को व्यावसायिक अध्ययन के लिए 100 फीसदी स्कालरशिप लागू करने, विदेश में शिक्षा के लिए 75 बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति 200 विद्यार्थियों को देने का समावेश है।
यह भी पढ़ें – नए-पुराने के खेल में गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट होगा फेल! किराना बाजार में चल रही ‘भिड़ंत’
बार्टी की तर्ज पर महाज्योति के कार्य ओबीसी, विजा, भज व विशेष मागास प्रवर्ग संस्थाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता देने, म्हाडा व सिडको के घरकुल में ओबीसी के लिए आरक्षण, ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी आर्थिक विकास महामंडल की ओर से दिए जाने वाली कर्ज योजना में सिर्फ खेती की शर्त शिथिल करने, मागास आर्थिक विकास महामंडल को जनार्दन पाटिल ओबीसी आर्थिक विकास महामंडल नाम देने की मांग रखी गई है। कुल 14 मांगें रखी गई हैं और इन्हें जब तक पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी महासंघ ने दी है।
Maratha reservation obc warned continuing hunger strike samvidhan chowk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














