-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Milavati Sharab Gang Busted Nagpur 7 Arrested
वाइन शॉप और बार में बिक रही मिलावटी शराब, कर्मचारियों ने बनाया गिरोह, 7 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Adulterated Liquor: नागपुर पुलिस ने वाइन शॉप और बार में मिलावटी शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹21 लाख का माल जब्त किया गया।

वाइन शॉप और बार में बिक रही मिलावटी शराब
Nagpur Crime News: डिस्ट्रीब्यूटर और वाइन शॉप में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने मिलकर ऐसा गिरोह तैयार किया, जो न केवल दुकानों में बल्कि शहर के कई बारों में भी मिलावटी शराब बेच रहा था। यह संगठित रैकेट लंबे समय से सक्रिय था। अब बार और वाइन शॉप संचालकों को इस बारे में जानकारी थी या नहीं, यह जांच का विषय है। कलमना पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शराब की कई बोतलें और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में गुलशननगर निवासी महेंद्र रामभाऊ बांबल (43), ओमसाईंनगर निवासी निखिल उर्फ निक्कू राजू नाटकर (28), कलमना निवासी नारायण उर्फ बंटी बंडू मोथरकर (35), भांडेवाड़ी निवासी इब्राहिम उर्फ बब्बू खान पठान (40), न्यू गणेशनगर निवासी रोशन राकेश शाहू (34), भवानीनगर निवासी गजेंद्र तीजूराम शाहू (36) और गौसिया कॉलोनी, ताजबाग निवासी मणिराम उर्फ राहुल कोलेश्वर पासवान (25) शामिल हैं।
6 बॉक्स में विदेशी शराब से भरी बोतलें बरामद
कुछ दिन पहले कलमना पुलिस थाने के प्रभारी प्रवीण काले को सूचना मिली थी कि बोलेरो मालवाहक क्रमांक MH-49-BZ-5328 से अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिखली परिसर में जाल बिछाकर उक्त वाहन को पकड़ा। जांच में 6 बॉक्स में विदेशी शराब से भरी बोतलें बरामद हुईं, जिनके बैच नंबर अलग-अलग थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
एक के बाद एक खुला नेटवर्क
पूछताछ में महेंद्र बांबल ने बताया कि वह अपने साथी निक्कू के साथ बंटी मोथरकर से शराब खरीदता था। पुलिस ने निक्कू और बंटी को हिरासत में लेकर बंटी के घर की तलाशी ली, जहां पानी की बोतलों में भरी 6 लीटर शराब और 180 एमएल की 31 खाली बोतलें मिलीं। जांच में खुलासा हुआ कि बंटी “एज ओल्ड” नामक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में कार्यरत है।
यह डिस्ट्रीब्यूटर शहर के विभिन्न बीयर बार और वाइन शॉप में शराब की सप्लाई करता है। परिवहन के दौरान आरोपी बॉक्स खोलकर बोतलों से शराब निकाल लेते थे और उतनी ही मात्रा में पानी मिलाकर दोबारा सील कर देते थे। कबाड़ी की दुकानों से खाली बोतलें खरीदकर चोरी की गई शराब में पानी मिलाया जाता था और फिर उन्हें ओरिजिनल ट्रांसपोर्ट परमिट (TP) के साथ बाजार में बेच दिया जाता था।
21 लाख रुपये का माल जब्त
पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों ने इब्राहिम, रोशन और गजेंद्र के नामों का खुलासा किया। ये तीनों वाड़ी के लावा परिसर स्थित मेसर्स श्रीराम ट्रेडर्स में कार्यरत हैं। इन पर भी अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलों से शराब निकालकर स्क्रैप बोतलों में भरकर बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों की शराब की बोतलें, पानी की बोतलें, सील लगाने के ढक्कन, और परिवहन में उपयोग किए गए 4 वाहन जब्त किए हैं। जब्त माल की कुल कीमत ₹21 लाख आंकी गई है।
ये भी पढ़े: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झरी तालाब पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, घने जंगलों से घिरा रमणीय स्थल
वाइन शॉप और बार कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच जारी
जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में शराब की सप्लाई करते थे। कलमना के सरजा और शेखर वाइन शॉप में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की भी इस नेटवर्क में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस इन कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी पिछले 3 वर्षों से यह काम कर रहे थे, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।
इस कार्रवाई में एपीआई शशिकांत मुसले, हेड कांस्टेबल प्रमोद कंगाले, विशाल भैसारे, नितिन मिश्रा, ललित शेंडे, अविनाश ग्वालबंशी, अजय गटलेवार, अनिल जाधव, मंगेश लोही, प्रफुल गोहेकर और आशीष पिपरहेट शामिल थे।
Milavati sharab gang busted nagpur 7 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














