गोवंश तस्करी का पर्दाफाश,21 मवेशियों की बचाई गई जान, 3 वाहन समेत 17 लाख का माल जब्त

Cattle Smuggling Racket: गड़चिरोली पुलिस ने गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया। 21 मवेशियों की जान बचाई गई, 3 वाहन जब्त और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गोवंश तस्करी का पर्दाफाश,21 मवेशियों की बचाई गई जान
गोवंश तस्करी का पर्दाफाश,21 मवेशियों की बचाई गई जान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Police: गड़चिरोली शहर से चंद्रपुर जिले की ओर तीन वाहनों के माध्यम से गोवंश की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम ने चंद्रपुर मार्ग स्थित मोहिनी मॉल के पास जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गोवंश से भरे तीन वाहनों को जब्त करते हुए 21 मवेशियों की जान बचाई। इस कार्रवाई में गोवंश और वाहनों समेत कुल 17 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं, 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव से गड़चिरोली होते हुए चंद्रपुर मार्ग की ओर एक ट्रक और दो पिकअप वाहनों की सहायता से गोवंश की तस्करी की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली शहर पुलिस थाने के थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मोहिनी मॉल परिसर में जाल बिछाया।

मवेशियों को चामोर्शी स्थित गौशाला में भेजा

कुछ ही देर बाद एक ट्रक और दो पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में वहां पहुंचे। पुलिस ने तीनों वाहनों को रोककर जांच की तो ट्रक में 16 गोवंश और दोनों पिकअप वाहनों में 3-3 गोवंश पाए गए। ये मवेशी कटाई के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त किया और कुल 21 गोवंश को मुक्त कराया, जिनमें से एक मृत अवस्था में पाया गया। रिहा किए गए मवेशियों को चामोर्शी स्थित गौशाला में भेजा गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक कपिल आगलावे और उनकी टीम ने किया।

आरोपियों में शामिल

गोवंश तस्करी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • सय्यदशकी सय्यदबाबू (39)  निवासी कोलार जिला, बैंगलुरु
  • मुबारक शरीफ गौसपिर (28) निवासी कोलार जिला, बैंगलुरु
  • राहुल आत्माराम ठाकुर (25) निवासी बाबराडा, जिला चंद्रपुर
  • प्रतीक बंबाजी कांबोले (29) निवासी उसेगांव
  • सूरज उमाजी कुनघाडकर (25) निवासी कनेरी, तहसील गड़चिरोली
  • दिनेश दशरथ मोंगरकर (35) निवासी पालोरा, तहसील आरमोरी
  • आकाश रमेश पिपरे (29) निवासी बोदली, तहसील गड़चिरोली
  • गजानन दिवाकर वासेकर (30) निवासी गड़चिरोली
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com