केंद्रीय बजट से महाराष्ट्र को रफ्तार: रक्षा खड़से, नासिक- संभाजीनगर-नागपुर होंगे इकॉनॉमिक रीजन

Sambhajinagar Union Budget: केंद्रीय बजट को रक्षा खड़से ने विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। वाधवन पोर्ट, सिटी हब और रेलवे निवेश से महाराष्ट्र को नई गति मिलेगी।
Central budget to boost Maharashtra's growth: Raksha Khadse says Nashik-Sambhajinagar-Nagpur will become an economic region.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar Maharashtra Development: छत्रपति संभाजीनगर केंद्रीय क्रीड़ा व युवक कल्याण राज्यमंत्री रक्षा खड़से ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश केंद्रीय बजट 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर एक मजबूत व दूरदर्शी कदम है व इसमें महाराष्ट्र के समग्र विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक व आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पालघर स्थित वाढ़वन बंदरगाह को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए जोड़ा जाएगा। यही नहीं, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर व नागपुर इन तीन प्रमुख शहरों का सिटी है।

चिकलथाना इकॉनॉमिक रीजन के रूप में विकास किया जाएगा। तीनों शहरों के लिए 5-करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई स्थित भाजपा के विभागीय कार्यालय में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वह बोल रही थीं।

इस अवसर पर राज्य के ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे, भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले, नगरसेवक समीर राजूरकर, मनपा के गुट नेता गोविंद केंद्रे व उज्ज्वला दहिफले मौजूद थे। खड़से ने दावा किया किबजट में महाराष्ट्र के लिए रेलवे व परिवहन क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा की गई है।

राज्य के 132 रेलवे स्टेशनों का 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा। देश की व्यस्त रेल सेवा के रूप में परिचित मुंबई उपनगरीय रेलवे के सुधार व विस्तार के लिए 52,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है।

कृषि संबंधी उत्पादों की पहुंच में मिलेगी आसानी

भाजपा नेत्री ने कहा कि 'कृषि उडान योजना' के अंतर्गत नासिक व पुर्ण हवाई अड्डों को शामिल किए जाने से उत्तर व पश्चिम महाराष्ट्र के किसानों को अपने कृषि उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने में बड़ी सुविचा मिलेगी, केंद्रीय बजट 2026-27 महाराष्ट्र को आर्थिक महाशक्ति बनाने, रोजगार सुजन बढ़ाने व आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में अहम व दूरगामी कदम साबित होने का दावा भी खड़से ने किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com