- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra 9 Lakh Crore Debt Uddhav Thackeray Attack Girish Mahajan Response
महाराष्ट्र पर 9 लाख करोड़ का कर्ज! उद्धव ने विधानसभा में बोला हमला, पूछा- कहां से आएंगे 75000 करोड़
Maharashtra debt: महाराष्ट्र पर 9 लाख करोड़ कर्ज पर उद्धव ठाकरे का हमला। 75,000 करोड़ पूरक मांगों पर सरकार से जवाब मांगा। उद्धव के सवालों पर गिरिश महाजन ने पलटवार किया।
- Written By: प्रिया जैस

उद्धव ठाकरे (सौजन्य-IANS)
Uddhav Thackeray Statement: गुरवार को विधान भवन पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में 75,000 करोड़ की पूरक मांगें आने के बावजूद, राज्य सरकार के पास पैसा कहां से आएगा और किसे दिया जाएगा, इसका कोई जवाब नहीं है। राज्य पर 9 लाख करोड़ का कर्ज होते हुए भी सरकार को कोई चिंता नहीं।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि महाराष्ट्र ने आपदा पीड़ितों के लिए प्रस्ताव ही नहीं भेजा।इस पर ठाकरे ने कहा कि समझ आता है कि जल्दबाजी में प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन कितने करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया, यह जनता को पता होना चाहिए। यह उनका अधिकार है। डबल इंजन सरकार ने ठीक कितनी मदद लाई।
यह नहीं बताया जा रहा है। फसल बीमा पर प्रहार करते हुए ठाकरे बोले कि एक रुपये, 6 रुपये का फसल बीमा देकर किसानों की खिल्ली उड़ाई जा रही है। ऐसी कंपनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि साधारण जनता के मुद्दों पर सरकार सिर्फ समय निकाल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
विपक्ष के नेता पर सरकार की टालमटोल
विपक्ष नेता पद को लेकर सरकार टालमटोल कर रही है। हमने भास्कर जाधव का नाम सुझाया, लेकिन आजतक कोई जवाब नहीं। यह अत्यंत आश्चर्यजनक है। राज्य में 2 उपमुख्यमंत्री बिठाये गये हैं। यह संवैधानिक नहीं। यदि सरकार विपक्ष नेता का पद देने से डरती है, तो उपमुख्यमंत्री का पद ही रद्द करो।
मुख्यमंत्री ‘मौन’, रजाई ओड़ने वाले मंत्री चाहिए!
हर दिन मंत्रियों के वीडियो बाहर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मौन हैं। उनकी रजाई में समाने के लिए ‘रजाई ओढ़ने वाले मंत्री’ यह नया विभाग शुरू करना चाहिए। यह संस्कृति नहीं।
भारत माता की पीड़ा की चिंता नहीं
हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए ठाकरे ने कहा कि वंदे मातरम् को 150 वर्ष हुए। उस गीत पर आज संसद में चर्चा होना अनुचित है। भाजपा का वंदे मातरम मतलब, ‘वन डे मातरम’ सिर्फ एक दिन का। बाकी 364 दिनों में भारत माता की पीड़ा की उनको चिंता नहीं।
गृह मंत्री शाह पर उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी में गोमांस खाने वाले नेता खुलेआम हैं। किरेन रिजिजू स्वयं मानते हैं। शाह उन्हीं के साथ भोजन करते हैं, तब हिंदुत्त्व कहां जाता है? दिल्ली के झंडावाला के पास मंदिर गिराने का मुद्दा उठाते हुए वे बोले कि तब हिंदुत्व कहां गया था।
यह भी पढ़ें – शीतकालीन सत्र: चुनाव आयुक्त भी लोकायुक्त के दायरे में, राष्ट्रपति के सुझाव पर 3 महत्वपूर्ण बदलाव
बेवजह आरोप लगाना बंद करें उद्धव : महाजन
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को ‘एनाकोंडा’ वाले बयान पर राज्य के जलापूर्ति मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उन पर बेवजह आरोप लगाना बंद करना चाहिए। खुद को आईने में देखें, क्या थे और क्या हो गए, यह याद रखना चाहिए।
महाजन बोले कि मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने एक मंदिर के मामले में जो निर्णय दिया, उससे कांग्रेस, डीएमके, अखिलेश यादव दुखी हुए होंगे, पर उद्धव ठाकरे को क्या हुआ था कि उन्होंने उस न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के लिए हस्ताक्षर किए। तुम्हारे तानों से अब जनता घृणा करने लगी।
Maharashtra 9 lakh crore debt uddhav thackeray attack girish mahajan response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Rajya Sabha चुनाव के लिए NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, जानें किस दिन करेंगे अपना नामांकन
Mar 03, 2026 | 06:44 PMPune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 06:41 PM2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 06:19 PMKatrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
Mar 03, 2026 | 06:18 PMकिस दिन मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mar 03, 2026 | 06:14 PMहोली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा
Mar 03, 2026 | 06:10 PMजीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति
Mar 03, 2026 | 06:02 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














