- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mafsu Silver Jubilee Anniversary Nagpur 2025
‘विज्ञान से विकास’, माफसू ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी पहचान, रजत जयंती समारोह
MAFSU Silver Jubilee: माफसू 3 दिसंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। पशुपालन, दुग्ध व मत्स्य विज्ञान में अग्रणी इस विश्वविद्यालय में रजत जयंती समारोह के तहत विविध कार्यक्रम होंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे

माफसू ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी पहचान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Animal And Fishery University: महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (माफसू) 3 दिसंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी विकास, रोजगार सृजन और सतत विकास को गति देने वाले इस विश्वविद्यालय ने न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी पहचान बनाई है।
स्थापना के समय विश्वविद्यालय को पांच पशु चिकित्सा महाविद्यालय, एक स्नातकोत्तर संस्थान और एक दुग्ध तंत्रज्ञान महाविद्यालय हस्तांतरित किए गए थे। समय के साथ माफसू ने शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण तंत्र का विस्तार करते हुए दो मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, एक अतिरिक्त दुग्ध तंत्रज्ञान महाविद्यालय, वन्यजीव अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा तीन कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए।
अनुसंधान से समृद्धि’ का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत
यह केवल संस्थात्मक विस्तार नहीं था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, उद्योग, पशु स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की ऐतिहासिक पहल थी। आधुनिक तकनीक, जैव-प्रौद्योगिकी, पशु विज्ञान, दुग्ध स्वच्छता, रोग नियंत्रण, पशु नस्ल सुधार, मत्स्य संवर्धन और खाद्य सुरक्षा के नए मानक स्थापित करते हुए माफसू ने ‘विज्ञान से विकास’ और ‘अनुसंधान से समृद्धि’ का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
ये भी पढ़े: धनंजय मुंडे की हत्या की साजिश! विधायक के दावे से मचा महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप
विविध कार्यक्रमों का आयोजन
रजत जयंती समारोह के अंतर्गत दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।सुबह 9 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद अंतर-महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, मत्स्य प्रदर्शनी एवं शाम 4 बजे श्वान स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नागपुर पशु वैद्यकीय महाविद्यालय एवं मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारी, अधिकारी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी सहभागी होंगे।
Mafsu silver jubilee anniversary nagpur 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!
Mar 04, 2026 | 05:00 AMNational Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














