-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dhananjay Munde Murder Conspiracy Claim Ratnakar Gutte
धनंजय मुंडे की हत्या की साजिश! विधायक के दावे से मचा महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप
- Written By: आंचल लोखंडे
Dhananjay Munde: राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक रत्नाकर गुट्टे ने दावा किया है कि एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की इंदौर में हत्या की साजिश रची गई थी, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

धनंजय मुंडे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। राष्ट्रीय समाज पक्ष के गंगाखेड विधायक रत्नाकर गुट्टे ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक धनंजय मुंडे की हत्या होने वाली थी, लेकिन दिवंगत भय्यूजी महाराज की वजह से उनकी जान बच गई। विधायक गुट्टे के इस विवादित बयान ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।
कुछ दिन पहले धनंजय मुंडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला केंद्रे के प्रचार के सिलसिले में गंगाखेड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधायक गुट्टे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि गुट्टे ने किसानों के नाम पर 1,600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। अब विधायक गुट्टे ने इस आरोप का तीखा जवाब दिया है।
बुलेटप्रूफ जैकेट
गंगाखेड में जनसभा को संबोधित करते हुए रत्नाकर गुट्टे ने कहा कि “आपने शुरुआत की है, लेकिन अंत मैं करूंगा। 2024 के विधानसभा चुनाव में आपने मुझे हराने की कोशिश की थी, लेकिन गंगाखेड की जनता ही मेरी बुलेटप्रूफ जैकेट है, इसलिए मैं भारी बहुमत से जीता। मैं राजा हूं, मैं किसी भी पार्टी के मंच पर जा सकता हूं। लेकिन धनू भाऊ, आपका हिसाब लिए बिना नहीं रहूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से धनंजय मुंडे पर कई आरोप लगते आए हैं, लेकिन उन्होंने कभी टिप्पणी नहीं की। “अब आप खुद गंगाखेड आकर मेरे खिलाफ बोले हैं, इसलिए अब मैं सबकुछ सामने लाऊंगा। जगमित्र शुगर फैक्ट्री के लिए शेयरों में जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? आपने देवस्थान की जमीनें हड़पीं।”
इंदौर में हत्या की साजिश का दावा
सबसे चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए विधायक गुट्टे ने कहा कि “धनंजय मुंडे, इंदौर में आपका मर्डर हो जाता, लेकिन स्वर्गीय भय्यूजी महाराज ने आपको बचाया। आप किस होटल में थे, यह भी मुझे पता है। अभी सबकुछ नहीं बताऊंगा।”
ये भी पढ़े: जो नेता घरों से बाहर नहीं निकलते उन्हें बैग…वैभव नाईक के आरोपों पर मंत्री सामंत का पलटवार
कर्ज विवाद पर सफाई
गंगाखेड शुगर फैक्ट्री के कर्ज को लेकर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए गुट्टे ने कहा कि “फैक्ट्री ने 106 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो चुका दिया गया है। फैक्ट्री बिक चुकी है और किसानों के नाम पर कोई कर्ज शेष नहीं है। अगर किसानों के नाम पर कर्ज है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”
उन्होंने चुनौती दी कि “अगर मैं सच बोल रहा हूं, तो क्या आप राजनीति से संन्यास लेंगे? क्या आप विधायक पद से इस्तीफा देंगे?” इन आरोपों और दावों से महाराष्ट्र की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है।
Dhananjay munde murder conspiracy claim ratnakar gutte
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














