- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hc Issues Notice Government Over Pm Khanij Kshetra Kalyan Yojana Scam Worth Crores
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना में करोड़ों का घोटाला, याचिका पर HC ने सरकार को भेजा नोटिस
Nagpur: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है।
- Written By: प्रिया जैस

हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) के तहत स्वयं सहायता समूहों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की सघन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत कुत्तरमारे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की।
याचिका पर बुधवार को सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए। याचिका में केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों और कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 12 से अधिक प्रतिवादियों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता की अधिवक्ता समीर सोनवने ने पैरवी की।
अधिकारी और निजी कंपनियों ने किया गबन
याचिका के अनुसार वर्ष 2021-22 में नागपुर जिले के 100 पात्र स्वयं सहायता समूहों (महिला और पुरुष बचत गट) को कृषि उपकरण प्रदान करने के लिए 8 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी। यह राशि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत दी जानी थी जिसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों और समुदायों का कल्याण करना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध निर्माण पर ढिलाई, एमआरटीपी नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, HC ने मांगा जवाब
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
Pune Water Supply: पुणे में 31 मई तक नहीं होगी पानी कटौती, महापौर ने दिए निर्देश
याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकारी अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और निजी फर्मों ने मिलकर इस सरकारी फंड में एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया और करोड़ों रुपये का गबन किया। याचिका में विशेष रूप से तत्कालीन सहायक आयुक्त, समाज कल्याण विभाग, नागपुर की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है जिन्हें इस मामले में शामिल होने के कारण अब निलंबित कर दिया गया है।
- 100 स्वयं सहायता समूहों का चयन
- 8.71 करोड़ का हुआ था आवंटन
फर्जी स्वयं सहायता समूह
याचिका में बताया गया कि समता सैनिक दल के सक्रिय सदस्य याचिकाकर्ता अनिकेत कुत्तरमारे ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी हासिल की जिससे इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। आरटीआई से मिली जानकारी चौंकाने वाली थी और इसमें फंड के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का स्पष्ट रूप से पता चला।
याचिकाकर्ता को 2 जनवरी 2024 की एक जांच रिपोर्ट भी मिली जिसमें योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को उजागर किया। आरटीआई के जवाब में यह भी पता चला कि कम से कम 7 स्वयं सहायता समूह पूरी तरह से फर्जी पाए गए। जांच समिति जब इन समूहों के सदस्यों से मिली तो उन्होंने अपने बैंक खाते में किसी भी राशि के जमा होने के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की।
कोरे चेक पर लिए हस्ताक्षर
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सोनवने ने कहा कि मामले की जांच में पाया गया कि बचत गटों के अध्यक्षों और सचिवों से कोरे चेक पर हस्ताक्षर लिए गए थे। कुछ मामलों में समूहों को कृषि उपकरण दिए गए लेकिन बाद में उन्हें अधिकारियों या एजेंटों द्वारा वापस ले लिया गया। इसके अलावा आपूर्तिकर्ता एजेंसी साई ट्रेडिंग एजेंसी अपने दिए गए पते पर नहीं पाई गई। इस तरह से कंपनी भी फर्जी होने का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें – अब सत्ता में आए तो भूल गए, गीला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने सीएम को घेरा, विपक्ष में रहते की मांग
अन्य योजनाओं की भी हो जांच
1. नागपुर जिले में योजना के कार्यान्वयन की पूरी प्रक्रिया को धोखाधड़ी और कानून के उल्लंघन के कारण रद्द किया जाए।
2. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को धोखाधड़ी की जांच करने और कानून के उचित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।
3. दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच की जाए।
4. गबन की गई धनराशि और कृषि उपकरणों की वसूली की जाए और उन्हें पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।
5. प्रतिवादी तत्कालीन सहायक आयुक्त के कार्यकाल के दौरान लागू की गईं अन्य योजनाओं की भी जांच का निर्देश दिया जाए।
Hc issues notice government over pm khanij kshetra kalyan yojana scam worth crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














