-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hanuman Janmotsav Jamsawali Shri Hanuman Temple Was Painted In Color Of Devotion Nitin Gadkari Visited Temple Had Darshan
हनुमान जन्मोत्सव: भक्ति के रंग में रंगा जामसांवली का हनुमान मंदिर, नितिन गडकरी ने किए श्री मूर्ति के दर्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
सौंसर स्थित जामसांवली के प्रसिद्ध श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर में शनिवार को श्री हनुमान जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भक्ति के रंग में रंगा जामसांवली का श्री हनुमान मंदिर।ॉ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सौंसर स्थित जामसांवली के प्रसिद्ध श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में शनिवार को श्री हनुमान जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा, और वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रातःकाल में, मंदिर में भगवान हनुमान जी का विशेष रुद्राभिषेक वाराणसी के पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें विधायक परिणय फुके, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, संस्थान के संरक्षक दादाराव बोबडे, अध्यक्ष गोपाल शर्मा, श्रीकांत आगलावे सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। इस पवित्र अनुष्ठान में, भगवान हनुमान का दूध, दही, घी, शहद एवं छप्पन भोग से अभिषेक किया गया, और मंत्रोच्चारण के साथ उनकी स्तुति की गई।
रुद्राभिषेक और महाआरती
इसके बाद, महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के दौरान, मंदिर परिसर में भक्तिमय संगीत और भजनों की मधुर ध्वनि गूंज रही थी, जिससे वातावरण और भी पवित्र हो गया। दिनभर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन लिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की उपस्थिति
संस्थान के विशेष आग्रह पर, शनिवार हनुमान जन्मोत्सव की विशेष पूजा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं न्यासीगणों ने उनका स्वागत और सम्मान किया और उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
विकास कार्यों पर चर्चा
इस अवसर पर मंदिर संस्थान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से छिंदवाड़ा-नागपुर राजमार्ग (बजाज जोड़) से नागपुर-बैतूल राजमार्ग (राजना जोड़) तक चार लेन वाली सड़क और “श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली तक सुसज्जित “श्री हनुमान पथ” के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। जिस पर गडकरी ने एनएचआई के अधिकारियों को तत्काल विस्तृत डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह सड़क और पथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा, और क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा।
जन्मोत्सव हेतु श्रद्धालुओं का उत्साह
इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के श्रीमूर्ति के दर्शन किए। उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर संस्थान ने जताया आभार
इस अवसर पर, मंदिर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं न्यासीगणों ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कामना की कि श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि मंदिर संस्थान भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।
Hanuman janmotsav jamsawali shri hanuman temple was painted in color of devotion nitin gadkari visited temple had darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMबेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Jul 14, 2026 | 05:34 PMठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMगुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Jul 14, 2026 | 05:24 PMExplainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
Jul 14, 2026 | 05:19 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Jul 14, 2026 | 05:18 PMसपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
Jul 14, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














