अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त

Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर के प्रतापनगर और महल क्षेत्र में मनपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ से अवैध ठेले-दुकानें हटाईं। कार्रवाई में 2 ट्रक सामान और 8 ठेले जब्त किए गए।
Nagpur Municipal Corporation tough on encroachment: Squad remains deployed in Mahal as usual; 8 carts seized from Pratap Nagar.
नागपुर, प्रतापनगर, अतिक्रमण, मनपा कार्रवाई,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Nagpur Pratap Nagar Encroachment Removal: नागपुर जिले में सोमवार की दोपहर प्रतापनगर क्षेत्र में उस समय अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई जब प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंच गया। इसी तरह से महल क्षेत्र में भी दस्ता हमेशा की तरह डटा रहा जहां अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही।

प्रतापनगर और उसके आसपास के इलाकों में दस्ते द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह विशेष कार्रवाई प्रतापनगर से त्रिमूर्तिनगर होते हुए उत्तर अंबाझरी रोड तक की गई।

यहां सड़क व फुटपाथ पर मौजूद अवैध दुकानों और ठेलों को हटाया गया और मनपा की टीम ने इस इलाके से लगभग 2 ट्रक सामान जब्त की जिसमें 8 ठेले भी शामिल हैं। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में मनपा के अतिक्रमण दस्तों ने हिस्सा लिया।

सीताबर्डी में दिनभर चली संयुक्त कार्रवाई

सीताबर्डी परिसर में प्रवर्तन विभाग के 2 दस्तों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। यह अभियान सीताबर्डी मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक और फिर वापस पूरे सीताबर्डी मेन रोड तक दिनभर चलता रहा। इस कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों किनारों और फुटपाथ पर कब्जा कर लगाए गए अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया।

महल के व्यस्त बाजारों से हटा अतिक्रमण

महल में भी 2 दस्तों ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया, यहां महल चौक से बड़कस चौक, कैलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बड़कस चौक तक पूरे दिन अतिक्रमण हटाया गया। इस क्षेत्र में भी सड़कों और फुटपाथी को घेरने वाली अवैध दुकानों और ठेलों पर कार्रवाई की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com