-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Grandeur Of Shri Ram Janmotsav Procession Take A Look At Beautiful Tableaux Through Pictures
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला… श्रीरामजन्मोत्सव शोभायात्रा की धूम, तस्वीरों के माध्यम से ले मनोहारी झांकियों के दर्शन
दोपहर 12 बजते ही अयोध्यानंदन रामलला के जन्मोत्सव पर 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला..' से गूंज उठे मंदिर। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा से नागपुर नगरी में अयोध्या साकार हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला... (सौजन्यः सोशल मीडिया)

श्रीरामनवमी पर रविवार को राममय हो गई नागपुर नगरी। दोपहर 12 बजते ही अयोध्यानंदन रामलला के जन्मोत्सव पर 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला..' से गूंज उठे मंदिर। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा से नागपुर नगरी में अयोध्या साकार हो गई।

भगवान राम सुसज्जित 'रामलला रथ' पर सवार थे। प्राण-प्रतिष्ठित श्री रामलला के हुबहू दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। मनोहारी झांकियों के दर्शन के लिए जनसागर उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथजी के रथ की तरह भगवान राम के रथ को श्रद्धालुजन खींचते हुए चल रहे थे।
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
कॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को शहर में राम जन्मोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान के रथ को खींचकर किया।

इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया और चारों ओर जयश्रीराम का जयघोष गुंजायमान हुआ। शोभायात्रा में कुल 90 झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा में शामिल भगवान का भव्य रथ।

पिछले महीने नागपुर में हुए दंगे में बुरी तरह प्रभावित हुए हंसापुरी क्षेत्र में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का मुस्लिम समाज की ओर से पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों को चिवड़ा और चिप्स बांटे गए और शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से नागपुर शहर में एकता, सुख-शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हाजी अत्तीर ख्वाजा, हाजी मोहम्मद समीर, वनराज देवासी, सुनील आचार्य, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद वसीम, आफताब खान, मुदस्सिर अहमद आदि का समावेश था।

शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त तैनात रहा। शोभायात्रा के मार्ग के चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात थे। अनेक बड़ी इमारतों पर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। यहां से दूरबीन के माध्यम से बारीकी से नजर रखी जाती रही। पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच शोभायात्रा सुचारु ढंग से संपन्न हुई।

शोभायात्रा के मार्गों पर विभिन्न संस्थाओं, संगठनों की ओर से स्वागत द्वार तैयार किए गए थे। मार्गों पर स्थित कई इमारतों पर खड़े भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल चित्र स्थलों पर पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।

मार्ग पर जगह-जगह संस्थाओं, संगठनों की ओर से मसाला भात, लस्सी, चिवड़ा, ठंडा पानी का वितरण किया गया, भक्तों ने इस दौरान महाप्रसाद का भी लाभ लिया।
Grandeur of shri ram janmotsav procession take a look at beautiful tableaux through pictures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM


















