एमएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया )
MMRDA Budget 2026-27 Surplus: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48,072। 57 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वर्ष 2017-18 के बाद यह पहला अवसर है, जब प्राधिकरण ने सरप्लस बजट प्रस्तुत किया है।
वर्ष 2024-25 में जहां 7,468 करोड़ रुपये का घाटा था, वहीं तीन वर्षों में वित्तीय अनुशासन और संसाधन प्रबंधन के जरिए प्राधिकरण ने 17 लाख रुपये का सरप्लस दर्ज किया है। कुल प्राप्तियां 48,072.57 करोड़ रुपये और प्रस्तावित व्यय 48,072.40 करोड़ रुपये रखा गया है।
एमएमआरडीए का वर्ष 2017-18 के बाद पहला सरप्लस बजट एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि है। यह बजट वैश्विक निवेशकों के विश्वास और दीर्घकालिक अवसंरचना आधारित विकास दृष्टि को दर्शाता है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र को आधुनिक, निवेश और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापित करता है।
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें :- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
87 प्रतिशत आवंटन परियोजनाओं की ओर किया जाना केंद्रित और जवाबदेह शासन को प्रदर्शित करता है। ग्रोथ हब अवधारणा के तहत एमएमआरडीए ने संरचित क्षेत्रीय विस्तार का मानक स्थापित किया है।
– एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री