- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Graduate Election 2025 Nagpur Voter Registration 1 22 Lakh
स्नातक चुनाव के लिए पंजीयन कराने की अपील,1.22 लाख मतदाताओं के आए आवेदन
Nagpur Graduate Election: स्नातक चुनाव 2025 के लिए नागपुर संभाग में अब तक 1.22 लाख आवेदन प्राप्त। आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने स्नातकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की।
- Written By: आंचल लोखंडे

स्नातक चुनाव के लिए पंजीयन कराने की अपील (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (नागपुर सीट) के चुनाव के लिए मतदाताओं के पुनः पंजीयन का कार्यक्रम संभाग में जारी है। विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बताया कि 6 नवंबर तक कुल 1,22,233 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्नातकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की।
अब तक प्राप्त आवेदनों में से 95,500 आवेदन सीधे (ऑफलाइन) और 26,733 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के लिए आवश्यक आवेदन प्रपत्र (नमूना-18 एवं नमूना-19) विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। स्नातक मतदाता निर्वाचन क्षेत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक वेबसाइट
https://mahaelection.gov.in/Citizen/Login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
30 दिसंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच नागरिक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
मतदाता पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने अपील की कि जो पात्र स्नातक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे शीघ्र अपना पंजीयन कराएं और आगामी चुनाव में मतदान अवश्य करें।
ये भी पढ़े: महायुति के साथ ही बीजेपी लड़ेगी चुनाव, राजस्व मंत्री बावनकुले ने फिर किया दावा
6 नवंबर तक प्राप्त आवेदन
जिलावार प्राप्त आवेदन
- नागपुर:40,448
- वर्धा: 13,042
- भंडारा: 14,414
- गोंदिया: 18,139
- चंद्रपुर: 24,509
Graduate election 2025 nagpur voter registration 1 22 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में बुलडोजर न्याय? मतीन पटेल के घर और दफ्तर पर मनपा की पैनी नजर, दस्तावेज दिखाने में नाकाम
May 12, 2026 | 08:39 PMप्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
May 12, 2026 | 08:39 PMGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMVastu Tips : दरवाजे के पीछे बिल्कुल न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
May 12, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
May 12, 2026 | 08:17 PMराजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
May 12, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














