-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Easy Way To Get Job After 11 Years Nmc Commissioner Should Decide On The Application High Court
11 वर्ष बाद नौकरी की राह आसान, अर्जी पर निर्णय लें मनपा आयुक्त : हाई कोर्ट
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. मनपा में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रही मां के स्थान पर लाड-पागे समिति की सिफारिशों के अनुसार नौकरी देने की मांग करते हुए 2 मई 2012 को मनपा में आवेदन किया था. किंतु इस आवेदन पर अब तक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण रीना बक्सरिया की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई. इस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अतुल चांदुरकर और न्यायाधीश एम.डब्ल्यू. चांदवानी ने याचिकाकर्ता की अर्जी पर संज्ञान लेने के आदेश मनपा आयुक्त को दिए.
याचिकाकर्ता की ओर से अधि. एस.डी. कल्यानी, मनपा की ओर से अधि. एस.एम. उके और अन्य प्रतिवादी की ओर से अधि. ए.एम. माडीवाले ने पैरवी की. याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि 31 जनवरी 2012 को उसकी मां मनपा की नौकरी से सेवानिवृत्त हुई जिसके पूर्व मां ने याचिकाकर्ता को नौकरी के लिए नामजद किया. विवाहित होने के बाद भी लाड-पागे समिति की सिफारिशों के अनुसार याचिकाकर्ता को नौकरी में शामिल करने का अनुरोध किया था.
वारिसदारों की मांगी गई NOC
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि मां के अनुरोध के बाद 2 मई 2012 को नौकरी के लिए अर्जी दी गई जिसके 6 वर्ष बाद मनपा ने 4 जुलाई 2018 को पत्र भेजा. जिसमें 21 अक्टूबर 2011 और 26 फरवरी 2014 को राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परिवार के अन्य 5 वैध वारिसों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाने की हिदायत याचिकाकर्ता को दी गई. याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि चूंकि परिवार के इन सदस्यों से उसका विवाद था अत: उनसे अनापत्ति प्राप्त करना संभव नहीं हो पाया है. अत: मां के स्थान पर उसे नौकरी देने का अनुरोध याचिकाकर्ता ने किया.
सम्बंधित ख़बरें
अब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
महिला अधिवक्ता को परेशान करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने जमानत रद्द कर बार काउंसिल को दिए जांच के निर्देश
‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, बोलीं- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
नई अधिसूचना में प्रावधान खारिज
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की ओर से 24 फरवरी 2023 को अधिसूचना जारी की गई है. लाड-पागे समिति की सिफारिशों को लेकर जारी अधिसूचना में अनापत्ति प्राप्त करने का प्रावधान ही निकाल दिया गया है. इसे देखते हुए अदालत ने कहा कि वर्तमान में यह अधिसूचना लागू है जिससे याचिकाकर्ता द्वारा दी गई अर्जी पर संज्ञान लेने के आदेश जारी किए. अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि अर्जी पर निर्णय लेते समय 24 फरवरी 2023 की अधिसूचना को संज्ञान में लेना चाहिए. अदालत ने अप्रैल अंत तक निर्णय लेने तथा इसकी सूचना याचिकाकर्ता को देने के भी आदेश दिए. अदालत ने 28 मार्च की सुबह 11.30 बजे आयुक्त के समक्ष उपस्थित रहने के आदेश याचिकाकर्ता को दिए.
Easy way to get job after 11 years nmc commissioner should decide on the application high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 दिनों की झड़ी के बाद थमे बादल: नागपुर में पारा 3.3 डिग्री लुढ़का, 29 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
Jul 24, 2026 | 07:33 AMसीहोर: बुधनी में मछली पकड़ते समय उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय व्यक्ति, गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 24, 2026 | 07:28 AMCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक पर केवल इंटरचेंज की सुविधा
Jul 24, 2026 | 07:25 AMSawan 2026: सावन में भगवान शिव से क्यों डरती है नकारात्मक ऊर्जा? जानिए 5 शक्तिशाली रहस्य और आध्यात्मिक महत्व
Jul 24, 2026 | 07:22 AMपेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:18 AMक्या खत्म हो जाएगा सीजेपी का आंदोलन? सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल; प्रदर्शन कर रहे छात्रों का अब क्या?
Jul 24, 2026 | 07:18 AMIMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
Jul 24, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














