-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sawan Lord Shiva Negative Energy Secrets Benefits Hindi
Sawan 2026: सावन में भगवान शिव से क्यों डरती है नकारात्मक ऊर्जा? जानिए 5 शक्तिशाली रहस्य और आध्यात्मिक महत्व
- Written By: रीता राय सागर
Lord Shiva Energy: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त शिव की उपासना और उनकी पूजा में लीन रहते हैं। शिव निगेटिव एनर्जी का नाश करते हैं। जानिए शिव से जुड़े रहस्यों के बारे में।

भगवान शिव (फोटो.सोशल मीडिया)
Sawan Lord Shiva Worship: जीवन में जब डर, अहंकार, क्रोध, कामना, ईर्ष्या मन पर हावी होने लगता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ये भावनाएं आपके जीवन पर तब हावी होती है, जब नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को वह दिव्य शक्ति माना गया है जो हर प्रकार की नकारात्मक एनर्जी का नाश करती है और जीवन में खुशहाली और नवीन ऊर्जा का संचार करती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए समुद्र मंथन से निकला विष अपने कंठ में धारण किया। जब भी शिव के भक्तों के जीवन में कठिन परिस्थिति आती है, तो उनकी आराधना करते हैं।
आइए जानते हैं भगवान शिव से जुड़े ऐसे पांच आध्यात्मिक रहस्य, जिनके बारे में माना जाता है कि वे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और पॉजिटिव एर्जी को बनाए रखते है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Numerology: इन जन्म तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं ‘घर की लक्ष्मी’, परिवार में लाती हैं सुख-समृद्धि
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग! शिव-गौरी पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त
बेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ
‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप देता है मानसिक शक्ति
‘ॐ नमः शिवाय’ भगवान शिव का सबसे प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के जाप भर से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है।
इस मंत्र में समाहित पांच अक्षर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश सृष्टि के पंचतत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस मंत्र के जप से क्रोध, भय और भ्रम जैसे नकारात्मक भाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और मन में स्पष्टता आती है।
भगवान शिव (फोटो.सोशल मीडिया)
भगवान शिव का तीसरा नेत्र देता है सही और गलत की पहचान
भगवान शिव का तीसरा नेत्र केवल विनाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, जागरूकता और सत्य का भी प्रतीक माना जाता है। जब शिव अपनी तीसरी आंख खोलते हैं, तो बुराई और नकारात्मक एनर्जी का अंत हो जाता है।
आध्यात्मिक रूप से इसका अर्थ यह है कि जब व्यक्ति अपने भीतर की कमजोरियों, गलत आदतों और नकारात्मक विचारों को पहचान लेता है, तो वह धीरे-धीरे अपना प्रभाव खोने लगते हैं। शिव के तीसरे नेत्र का ध्यान करने से विवेक, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ने की मान्यता है। यह हमें भ्रम से बाहर निकालकर सत्य को स्वीकार करने की प्रेरणा देता है।
शिवलिंग का अभिषेक क्यों माना जाता है शुभ?
भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग और अभिषेक का विशेष महत्व है। जल, दूध, दही, शहद या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इसके पीछे यह संदेश होता है कि अभिषेक का बहता हुआ जल जीवन की नकारात्मकता और पिछले कर्मों के दुष्प्रभावों को मिटाता है। मंदिर में बजती घंटियां, मंत्रोच्चार और शांत वातावरण मन को सुकून देते हैं। कई भक्तों का मानना है कि अभिषेक में शामिल होने या उसे देखने मात्र से भी मानसिक शांति का अनुभव होता है।
रुद्राक्ष धारण करने का क्या है महत्व?
रुद्राक्ष को भगवान शिव का सबसे प्रिय आभूषण माना जाता है। धार्मिक कथाओं में मौजूद वर्णन से पता चलता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के करुणा के आंसुओं से हुई थी।
भगवान शिव (फोटो.सोशल मीडिया)
मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से मन स्थिर रहता है और नकारात्मक विचारों से बचाव होता है। यह व्यक्ति को आध्यात्मिक अनुशासन की याद दिलाता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। रुद्राक्ष पहनने से मानसिक शांति और तनाव में राहत महसूस होती है।
सावन और सोमवार को शिव मंदिर जाने का महत्व
सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार, सावन की सोमवारी को शिव मंदिर जाकर जल अर्पित करना और बेलपत्र चढ़ाना शुभ फलदायी होता है। मंदिर का शांत वातावरण, धूप-दीप की सुगंध, घंटियों की मधुर ध्वनि और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे मन को पॉजिटिव एनर्जी से भर देते हैं।
भगवान शिव सिखाते हैं अंधकार से प्रकाश की ओर लौटना
भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, जो अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। महादेव के प्रतीक हमें यह संदेश देते हैं कि जागरूकता अज्ञान को समाप्त करती है, प्रार्थना भय को कम करती है और सच्ची भक्ति व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाती है।
Sawan lord shiva negative energy secrets benefits hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMनागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMनागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Aug 07, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














