- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Constitutional Right Of City Dwellers Has Been Snatched Away Where Should We Go On Foot
Nagpur News: छिन गया सिटीवासियों का संवैधानिक अधिकार! कहां चले पैदल?
Encroachment On Footpath: नागपुर शहर के फुटपाथ है जहां अतिक्रमण इस कदर जड़ जमा चुका है कि लोगों के पैदल चलने का संवैधानिक अधिकार तक छिन लिया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

फुटपाथ पर अतिक्रमण ही अतिक्रमण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सुको की इस नाराजगी का सबसे पुख्ता सबूत नागपुर शहर के फुटपाथ है जहां अतिक्रमण इस कदर जड़ जमा चुका है कि लोगों के पैदल चलने का संवैधानिक अधिकार तक छिन लिया गया है।
शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों ही नहीं, बल्कि न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों के सामने भी फुटपाथ सांस नहीं ले पा रहे। यहां से फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। परिणामस्वरूप आम नागरिकों को सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान को भी खतरा बना रहता है।
आखिरी चेतावनी भी नजर आ रही बेअसर
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पैदल चलने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा नहीं की गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने 2 वर्ष पहले ही आदेश जारी कर कहा था कि फुटपाथ सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए होने चाहिए, न कि दूकानों, ठेलों या वाहनों के अवैध कब्जों के लिए। लेकिन इसके बावजूद अब तक देशभर में 10,000 से अधिक मामले अतिक्रमण से जुड़े सामने आए हैं, जिनमें नागपुर भी एक प्रमुख उदाहरण है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
स्थिति बद से बदतर
नागपुर के एम्प्रेस मॉल, सीताबर्डी, गिट्टीखदान, इतवारी, हनुमान नगर, मेयो, मेडिकल, एसटी स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे परिसर जैसे इलाकों में फुटपाथों पर दूकानदारों, ठेलेवालों, खाने के स्टॉल और यहां तक कि अस्थायी निर्माण तक कब्जा किए हुए हैं। इन फुटपाथों का असली उद्देश्य पैदल चलने वालों की सुविधा को पूरी तरह समाप्त हो चुका है। लोगों को मुख्य सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं और असुरक्षा की स्थिति पैदा होती है।
ये भी पढ़े: नीरज मल्टीपर्पज निधी बैंक फ्रॉड घोटाला: ग्राहकों को 28.37 लाख रुपए से ठगा
राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता
यह स्थिति साफ तौर पर राज्य सरकार और महानगर पालिका की असफलता को दर्शाती है। कई बार अतिक्रमण हटाने के अभियान केवल दिखावे तक सीमित रहते हैं। कुछ ही समय बाद वही दुकानदार, ठेलेवाले दोबारा अपनी जगह पर लौट आते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति का अभाव है या फिर स्थानीय नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से यह अतिक्रमण पनप रहा है।
क्या कहता है संविधान..
- संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है, जिसमें सुरक्षित रूप से पैदल चलना भी शामिल है।
- हालांकि वर्तमान स्थिति में नागपुर के नागरिकों का यह मूलभूत अधिकार छीना जा रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांगजन सड़क पार करने या बाजार जाने में असहजता महसूस कर रहे हैं।
- दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे यह मामला केवल नगर प्रबंधन का नहीं बल्कि जनसुरक्षा का भी है।
न्यायालय की चेतावनी को गंभीरता से लें
- यदि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो यह न केवल अवमानना का विषय बनेगा, बल्कि जनता के आक्रोश का कारण भी बन सकता है।
- सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वे इस दिशा में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें और फुटपाथों को उनके असली उपयोग यानि पैदल चलने वालों के लिए पुनः समर्पित करें।
- नागपुर में फुटपाथों पर अतिक्रमण न केवल शहरी अव्यवस्था को दर्शाता है बल्कि यह नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन भी है।
- सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी एक गंभीर संदेश है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार और नगर प्रशासन इस समस्या को प्राथमिकता दें और शहरवासियों को उनका पैदल चलने का अधिकार लौटा दें।
Constitutional right of city dwellers has been snatched away where should we go on foot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMIPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














