- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cm Devendra Fadnavis Mou Signing Exchange Between Fdcm Gorewada Zoo Limited
गोरेवाड़ा जू में जल्द शुरू होगी ‘अफ्रीकन सफारी’, FDCM और NBCC के बीच MoU साइन
नागपुर के लोगों को अब जल्द ही अफ्रीकन सफारी देखने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में एफडीसीएम गोरेवाड़ा जू लिमिटेड और एनबीसीसी-इंडिया के बीच एमओयू साइन किया है।
- Written By: प्रिया जैस

एमओयू पर हुए हस्ताक्षर (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: बालासाहब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में अब ‘अफ्रीकन सफारी’ का अनुभव लिया जा सकेगा। इस संबंध में एफडीसीएम गोरेवाड़ा जू लिमिटेड और नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी-इंडिया) के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वन मंत्री गणेश नाईक की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस संबंध में मंगलवार को विधान भवन, मुंबई के समिति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया था। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपीएम स्वामी, कार्यकारी निदेशक प्रवीण डोईफोडे, महाराष्ट्र वन विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक नरेश झुरमुरे और एफडीसीएम गोरेवाड़ा जू लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रशेखरन बाला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव विकास खड़गे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोरेवाड़ा जू में अफ्रीकन सफारी शुरू करने के निर्देश दिए थे। उसी के अनुसार यह सफारी और प्रवेशद्वार पर प्लाजा विकसित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
परियोजना के लिए 285 करोड़ की लागत
इस परियोजना के अंतर्गत गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय की लगभग 63 हेक्टेयर भूमि पर अफ्रीकन सफारी विकसित की जाएगी जिसमें लगभग 22 अफ्रीकी प्रजातियां शामिल होंगी। साथ ही, प्रवेशद्वार (एंट्री प्लाजा) का भी निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 285 करोड़ की लागत से 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सफारी के पूरा होने के बाद नागपुर एक प्रमुख प्राणी पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा जिससे पर्यावरण जागरूकता और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना की पृष्ठभूमि
- जू में इंडियन सफारी का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन 26 जनवरी 2021 को किया गया था।
- अब दूसरे चरण में अफ्रीकन सफारी तैयार की जाएगी।
- इस निर्माण कार्य को राष्ट्रीय स्तर की संस्था एनबीसीसी द्वारा अंजाम दिया जाएगा।
एयरपोर्ट हस्तांतरण ‘टाइमपास’, जून भी निकला, कैसे पूरा होगा ग्लोबल सिटी का सपना?
इन जानवरों को देखा जा सकेगा
अफ्रीकन सफारी के लिए अफ्रीका से वन्यजीवों को लाया जाएगा। इनमें स्पॉटेड हाइना (धब्बेदार लकड़बग्घा), वाइट हॉर्न राइनो (सफेद सींग वाला गेंडा), पाटस बंदर, रेड रिवर हॉग, अफ्रीकी शेर, चिंपांज़ी, हमाड्रायस बबून, चीता, शुतुरमुर्ग, दरियाई घोड़ा, इम्पाला हिर, जेम्सबॉक, कॉमन ईलैंड, ब्लू वाइल्डबीस्ट, जिराफ, बर्चेल्स जेब्रा और कुडू समेत अन्य जानवरों का समावेश होगा।
Cm devendra fadnavis mou signing exchange between fdcm gorewada zoo limited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














