- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Airport Transfer Dream Global City Nagpur Devendra Fadnavis Nitin Gadkari
एयरपोर्ट हस्तांतरण ‘टाइमपास’, जून भी निकला, कैसे पूरा होगा ग्लोबल सिटी का सपना?
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में एयरपोर्ट के लिए जमीन हस्तांतरण की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इस पर काम आगे नहीं बढ़ा है।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर एयरपोर्ट और कलेक्टर विपिन इटनकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: एक ओर हम नागपुर को ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में काम करते रहते हैं वहीं अहम प्रोजेक्ट की फाइलें ‘अटकती-भटकती और लटकती’ रहती हैं। ऐसे में सवाल यही उठता है कि नागपुर को इस प्रतिस्पर्धी युग में कैसे ग्लोबल सिटी बनाया जा सकता है। एयरपोर्ट के विकास की गति को देखकर तो कम से कम यही कहा जा सकता है। अब कछुआ गति बोलना भी ठीक नहीं है।
अब तो ऐसा लगने लगा है कि ‘हाथी’ की मदमस्त चाल से कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। एयरपोर्ट का निजीकरण कोई छोटी बात नहीं है। एयरपोर्ट के विकास का सीधा संबंध ‘विदर्भ’ के विकास से जुड़ा है। इस केंद्र को लेकर ही टाइमपास की नीति अपनाई जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी जमीन हस्तांतरण नहीं होना सभी को आश्चर्य में डाल रहा है।
सीएम ने जमीन हस्तांतरण की घोषणा की
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमीन हस्तांतरण की घोषणा की थी। इसके बाद जीएमआर को हवाई अड्डा देने का रास्ता साफ हो गया था लेकिन तब से लेकर अब तक फाइलें प्रक्रियाओं के दौर से ही गुजर रही हैं। मई में उम्मीद जागी थी, फिर जून भी गुजर गया और अब जुलाई आ गया है लेकिन फाइल को अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
एविएशन सेक्टर के जानकारों का कहना है कि एयरपोर्ट हस्तांतरण में जितना विलंब होगा, चुनौतियां उतनी अधिक बढ़ती जाएंगी क्योंकि नागपुर को हैदराबाद, रायपुर, भोपाल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन एयरपोर्टों का विकास भी काफी तेजी से हो रहा है। खासकर हैदराबाद इस मामले में काफी आगे निकल चुका है।
ग्लोबल कार्यशैली अपनाने की जरूरत
जिस प्रकार प्रोजेक्ट को ग्लोबल बनाने की दिशा में पहल हो रही है, प्रशासनिक कार्य पद्धति ग्लोबल नहीं हो पा रही है। कार्य भी ग्लोबल तरीके से ही करना होगा तभी चीजें समय पर पूर्ण होंगी और फल भी अपेक्षित मिलेंगे। दोनों नेता ग्लोबल लुक देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेट्रो से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक के कार्य हो रहे हैं परंतु जब बात एयरपोर्ट की आती है तो यहां पर हम ‘स्वदेशी’ हो रहे हैं। न ही एयरपोर्ट ‘ग्लोबल’ बन रहा है और न ही हम ‘ग्लोबल’ को जोड़ पा रहे हैं। दोनों ही पैमानों पर सिटी बुरी तरह से पिछड़ रही है और सभी खामोशी से इन बातों को देख रहे हैं।
सैकड़ों करोड़ का निवेश अपेक्षित
इस बीच यह पता चला है कि एमआईएल और एएआई के साथ ही जीएमआर के अधिकारी एयरपोर्ट संचालन में अपनी भागीदारी करने लगे हैं। कई अधिकारी अब एयरपोर्ट में नियुक्त किए जा चुके हैं। एयरपोर्ट के वर्तमान संचालन से लेकर भविष्य की योजनाओं पर कार्य आरंभ कर चुके हैं परंतु उनकी पकड़ पूरी तरह से मजबूत नहीं हो पा रही है क्योंकि अधिकृत रूप से जमीन हस्तांतरण नहीं हो पाया है।
इस प्रकार है प्रस्ताव
- 1,688 करोड़ का होना था निवेश, अब लागत डबल।
- होटल, मॉल बनाने के थे प्रस्ताव।
- नई टर्मिनल बिल्डिंग भी है प्रस्तावित।
- विकास का द्वार खोलने में होगा अहम।
- 1,550 हवाई जहाज रोज गुजरते हैं आसमान से।
- सेकंड रनवे भी निजीकरण के इंतजार में।
एमआईएल, जीएमआर दोनों इंतजार में
वर्तमान में मिहान इंडिया लि. (MIL) एयरपोर्ट का संचालन कर रही है। दूसरी ओर जीएमआर के अधिकारी इंतजार में हैं कि कब उन्हें जमीन मिले और नई-नई घोषणाएं कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए। इस परिस्थिति को जल्द से जल्द बदलने की जरूरत सिटी के लोग करने लगे हैं।
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में फूट, स्कूल बस ओनर एसोसिएशन ने स्थगित किया प्रोटेस्ट
गडकरी, देवेंद्र से अनुरोध
एआईडी अध्यक्ष आशीष काले ने कहा, “केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया गया है कि इस मामले का हल जल्द से जल्द निकाला जाए, ताकि नये सिरे से एयरपोर्ट के विकास का रास्ता साफ हो सके। सारी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं, केवल कैबिनेट मंजूरी मिलना बाकी है। मुझे लगता है कि जल्द हो जाना चाहिए।”
जमीन हस्तांतरण का काम पूरा, कैबिनेट मंजूरी का इंतजार
कलेक्टर विपिन इटनकर ने कहा, “एमएडीसी के जमीन हस्तांतरण का कार्य पूरा हो चुका है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। चूंकि वर्तमान एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की जमीन पर संचालित है, इसलिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। हस्तांतरण करने में कोई प्रक्रिया बाकी नहीं है। मुझे लगता है कि जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी और नये सिरे से विकास का कार्य आगे बढ़ेगा।”
Airport transfer dream global city nagpur devendra fadnavis nitin gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














