- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ambazhari Lake Pollution Mpcb Action
Nagpur News: प्रदूषन करने वाली कंपनियों पर गाज, अंबाझरी तालाब संरक्षण में सख्त कार्रवाई
Ambazari Lake: अंबाझरी तालाब में बढ़ते प्रदूषण के बाद एमपीसीबी ने एमआईडीसी हिंगना की कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Lake Preservation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Pollution: अंबाझरी तालाब को प्रदूषण से बचाने के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई विधायक परिणय फुके द्वारा की गई बार-बार की शिकायतों और सरकारी स्तर पर उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
विधायक फुके ने तालाब में बढ़ते प्रदूषण, दूषित पानी, दुर्गंध और पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभावों को विधानसभा सत्रों में भी प्रमुखता से उठाया। उनके इस कड़े रुख के बाद एमपीसीबी की विशेष टीम ने संबंधित कंपनियों का निरीक्षण किया और यह जांच की कि इन कंपनियों में अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली कार्यरत है या नहीं।
नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई
जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाली एमआईडीसी हिंगना, नागपुर की कई प्रमुख कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। इन कंपनियों में शामिल हैं:
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल-मारेगांव में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 70 सिलेंडर जब्त
अमरावती में आरटीई प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी, अभिभावकों को मिला अतिरिक्त समय
ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनेल गिरगांव तक बढ़ेगी, एमएमआरडीए का प्रस्ताव, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई की गहरी सड़क सुरंग
कल्याण-कसारा के बीच 3 री लाइन का काम जारी, विशेष ब्लॉक से लोकल एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
- मेसर्स एग्रो एनर्जी इंडस्ट्रीज
- कटारिया एग्रो प्रा.लि.
- एसीसी लिमिटेड
- आरडीसी कंक्रीट इंडिया प्रा.लि.
- एसएस इंफ्राटेक
- गोल्डक्रिएट इन्फ्रा प्रोडक्ट्स
नागपुर एग्रो
इन कंपनियों के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर खतरा
जांच में यह सामने आया कि तालाब में औद्योगिक कचरा और सीवरेज मिलने से न केवल पर्यावरण और जलीय जीवन को नुकसान हो रहा है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: भारत की लॉजिस्टिक लागत घटी, नितिन गडकरी का दावा- महाराष्ट्र को बजट में मिले 90,000 करोड़ और 5 लाख नौकरियां!
एमपीसीबी ने चेतावनी दी है कि अंबाझरी तालाब के संरक्षण और इसे प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक फुके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर शासन स्तर से ठोस उपाय करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Ambazhari lake pollution mpcb action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, आईटी शेयरों की धुलाई से निवेशक परेशान
Apr 24, 2026 | 05:24 PMयवतमाल-मारेगांव में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 70 सिलेंडर जब्त
Apr 24, 2026 | 05:19 PMPunjab & Sind Bank Recruitment 2026: सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पद, ₹93,960 तक सैलरी
Apr 24, 2026 | 05:18 PMMP के किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’! मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका; क्या सरकार देगी राहत?
Apr 24, 2026 | 05:17 PMबढ़ गया मराठी विवाद: संजय निरुपम और मनसे सैनिकों के बीच झड़प, कार की हवा निकाली, फेंकी बोतल
Apr 24, 2026 | 05:13 PMअकोला में राष्ट्रीय टीकाकरण सप्ताह आज से शुरू, 30 अप्रैल तक बच्चों व महिलाओं को ‘सुरक्षित भविष्य’ की गारंटी
Apr 24, 2026 | 05:09 PMकुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक
Apr 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM













