VIDEO: सोमालिया में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ के 15 मिनट बाद क्रैश हुआ प्लेन; बाल-बाल बचे 55 यात्री

Somalia Plane Crash: मोगादिशु से गुरिएल जा रहा स्टार्स्की एयरलाइंस का विमान तकनीकी खराबी के बाद रनवे से फिसलकर समुद्र तट के पास जा गिरा। विमान में सवार सभी 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
Major plane crash in Somalia, plane crashes 15 minutes after takeoff; 55 passengers rescued safely
सोमालिया में प्लेन हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Somalia Plane Crash News Hindi: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार देर रात एक गंभीर विमान हादसा होते-होते टल गया। स्टार्स्की एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में कुल 55 लोग सवार थे जिनमें 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे।

हालांकि स्थिति बेहद भयावह थी लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिसके चलते विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कैसे हुआ ये हादसा?

यह घटना मोगादिशु के एडन अड्डे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। विमान मोगादिशु से सोमालिया के ही गुरिएलशहर के लिए उड़ान भर चुका था। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारने की कोशिश की लेकिन रोलआउट के दौरान वह नियंत्रण खो बैठे। हादसे की जगह एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार समुद्र तट के बेहद करीब थी इसी कारण से विमान रनवे से उतरकर एक खड़ी ढलान से नीचे जा गिरा और समुद्र तट के पास जाकर रुका।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हादसे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए जिसमें देखा जा सकता है कि विमान जमीन पर गिरा हुआ है और उसका एक दरवाजा खुला है। यात्री खुद ही विमान से बाहर निकलते और अपनी जान बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए थे।

देखें VIDEO-

प्रशासन की कार्रवाई और जांच

सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) के डायरेक्टर अहमद मुअल्लिम हसन ने पुष्टि की है कि सभी 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता विमान में आग लगने की थी क्योंकि वह समुद्र के पास गिरा था। एहतियात के तौर पर एडन अड्डे एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था ताकि इमरजेंसी टीमें अपना काम कर सकें। हालांकि, बाद में परिचालन फिर से सामान्य कर दिया गया। SCAA ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com