-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Delhi Fadnavis Shah Secret Meeting Rk Party Merger
दिल्ली में फडणवीस-शाह की गुप्त बैठक, राकां के विलय की अटकलों को मिला जोर
- Written By: आंचल लोखंडे
Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में गुप्त बैठक से राकां के विलय की अटकलों को बल मिला। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी इस प्रक्रिया

Devendra Fadnavis , Union Home Minister Amit Shah (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Updates: स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले दोनों राकां के विलय की अटकलें बारामती विमान दुर्घटना में अजीत पवार के निधन के बाद से लगातार तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार इसी संदर्भ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात दिल्ली का औचक दौरा किया। इस दौरे पर फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुप्त बैठक कर राकां (एसपी) और राकां (अजीत गुट) के विलय की संभावनाओं पर जानकारी दी और जरूरी मार्गदर्शन लिया।
सूत्रों का दावा है कि दोनों राकां के विलय को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिल गई है। राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार के अनुसार, अजीत पवार 12 फरवरी को दोनों राकां के विलय की घोषणा करने वाले थे। अजीत की इच्छा के अनुसार जल्द ही दोनों राकां के विलय की औपचारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है।
दोनों राकां का अंदरूनी मामला: सीएम
दिल्ली से लौटने के बाद सीएम देवेंद्र ने मीडिया से कहा कि यह दोनों राकां का अंदरूनी मामला है, लेकिन उनके गुप्त दौरे से राज्य में आगामी बड़े राजनीतिक फैसलों के संकेत मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। मंगलवार को सुनेत्रा ने मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला और कैबिनेट बैठक में शामिल हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
ये भी पढ़े:वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को बड़ा मौका, कौशल विकास के लिए सरकार-पोर्ट के बीच एमओयू
सुनेत्रा पवार भी दिल्ली रवाना
इसके बाद उन्होंने अपने दोनों बेटे जय और पार्थ के साथ मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राकां शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी मौजूद थे, जिससे दोनों राकां के विलय की अटकलों को बल मिला। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सुनेत्रा को अमित शाह से हुई चर्चा की जानकारी दी और उनके सुझाव पर सुनेत्रा कुछ ही घंटों में दिल्ली रवाना हो गईं।
संजय राउत ने कसा तंज
इसी पर उबाठा के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच यह चर्चा हुई होगी कि अजित पवार की पार्टी का भविष्य क्या होना चाहिए। उन्होंने फडणवीस के दिल्ली दौरे की आलोचना भी की। राउत ने कहा कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और वह अपनी पार्टी के नेता भी हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि फडणवीस सरकार में दो गुट हैं एक शिंदे ग्रुप और एक अजित पवार ग्रुप और इन दोनों गुटों को अमित शाह ने ही बनाया था। राउत ने कहा कि अमित शाह इस समय तीनहरी भूमिका (ट्रिपल रोल) निभा रहे हैं और इसी के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री पर उनसे मिलने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया।
Delhi fadnavis shah secret meeting rk party merger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














