- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Akashteer Air Defense System Performed Very Well In Operation Sindoor Drdo Chief Charles Salve
Nagpur News: ‘आकाशतीर’ वायु रक्षा प्रणाली का अच्छा प्रदर्शन, चार्ल्स साल्वे ने थपथपाई देश की पीठ
- Written By: आंचल लोखंडे
भारत के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक ने भरोसा जताया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की स्वदेश निर्मित ‘आकाशतीर' वायु रक्षा प्रणाली की सफलता दूसरे देशों को आकर्षित करेगी।

ऑपरेशन सिंदूर में ‘आकाशतीर' वायु रक्षा प्रणाली का अच्छा प्रदर्शन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: भारत के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक ने भरोसा जताया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की स्वदेश निर्मित ‘आकाशतीर’ वायु रक्षा प्रणाली की सफलता दूसरे देशों को आकर्षित करेगी। भारत की स्वदेशी रूप से विकसित और पूरी तरह से स्वचालित ‘आकाशतीर’ वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग प्रणाली को तैनात किया था, जो पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान नई युद्ध क्षमताओं की अदृश्य शक्ति के रूप में उभरी।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी. कामत ने बृहस्पतिवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘निश्चित रूप से, हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मुझे यकीन है कि अन्य देशों की भी इसमें रुचि होगी।” कामत ने नागपुर की यात्रा के दौरान भारत की रक्षा प्रौद्योगिकी के भविष्य के बारे में आशा व्यक्त की। उन्होंने यहां ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट विनिर्माण केंद्रों का दौरा किया।
रक्षा क्षेत्र में भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनने की दिशा
डीआरडीओ के प्रमुख ने रक्षा क्षेत्र में भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनने की दिशा में आगे बढ़ने के बारे में बात की और कहा कि पर्याप्त प्रगति हुई है, लेकिन पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है। कामत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तर हासिल कर लिया है, लेकिन हमें अब भी बहुत काम करना है। और मुझे यकीन है कि आने वाले सालों में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
रोबोट द्वारा युद्ध के मैदान में सैनिकों की भूमिका
क्या पारंपरिक हथियार भविष्य के संघर्षों में पीछे रह जाएंगे, इस पर कामत ने कहा कि भविष्य के युद्ध पारंपरिक उपकरणों को ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य के युद्ध में पारंपरिक उपकरणों के साथ-साथ इन नई चीजों का भी संयोजन होगा… हमें दोनों के लिए तैयार रहना होगा।” कामत ने निकट भविष्य में रोबोट द्वारा युद्ध के मैदान में सैनिकों की भूमिका निभाने की संभावना को खारिज कर दिया और कहा, ‘‘एक दिन ऐसा आएगा जब ऐसा हो सकता है, लेकिन निकट भविष्य में नहीं।”
एएमसीए विकसित करने की हमारी परियोजना
बता दें कि‘आकाशतीर’ प्रणाली विभिन्न रडार प्रणालियों, सेंसर और संचार प्रौद्योगिकियों को एक एकल, मोबाइल, वाहन-आधारित ढांचे में एकीकृत करके दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइलों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उनसे निपटने में सक्षम बनाती है, जिससे शत्रुतापूर्ण वातावरण में इसे संभालना आसान हो जाता है। स्वदेशी 5.5 पीढ़ी के ‘स्टेल्थ’ लड़ाकू विमान – आधुनिक मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के विकास की प्रगति के बारे में पूछे गए सवाल पर कामत ने कहा, ‘‘एएमसीए विकसित करने की हमारी परियोजना पिछले साल शुरू हुई थी, और हमें उम्मीद है कि यह 2034 तक पूरी हो जाएगी तथा फिर 2035 तक इसे शामिल कर लिया जाएगा।” फरवरी में बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2025 में एएमसीए के पूर्ण पैमाने के मॉडल का अनावरण किया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Akashteer air defense system performed very well in operation sindoor drdo chief charles salve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
May 28, 2026 | 05:24 AMफोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














