- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Vs Rcb Wpl 2026 Live Score Mumbai Indians Women Vs Royal Challengers Bengaluru Women 1st Match Latest Scorecard Updates Live Blog
MI W Vs RCB W Live Score: एक क्लिक में पढ़ें मैच का पूरा अपडेट
MI Vs RCB Live Score WPL 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 7.30 बजे से शुरू होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी
WPL 2026, 1st Match, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Live Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज 9 मार्च से हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला जाएगा। 7 बजे से इस मुकाबले का टॉस होगा। वहीं 7.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगा। जिसमें यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। हरमनप्रीत इस बार खिताब बचाने उतरेगी। वहीं मंधाना की नजरें दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई
वो महिला खिलाड़ी जिसकी कप्तानी में भारत पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, जानें क्यों दी थी बालों की कुर्बानी
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी से मिली बड़ी बढ़त
09 Jan 2026 11:13 PM (IST)
09 Jan 2026 11:13 PM (IST)रोमांचक मुकाबले मे RCB ने MI को दी आखिरी गेंद पर मात
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की भव्य शुरुआत हुई। महिला प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन मुकाबला शुक्रवार को बेहद रोमांचक रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद तक चले इस मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार आगाज किया। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम ने डी क्लर्क की अहम पारी के सहारे अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।
09 Jan 2026 10:57 PM (IST)
09 Jan 2026 10:57 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी को लगा 7वां झटका
आरसीबी को 7वां झटका श्रेयांका पाटिल के रूप में लगा। अब आरसीबी को जीत के लिए 3 ओवर में 34 रन बनाने है।
09 Jan 2026 10:12 PM (IST)
09 Jan 2026 10:12 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा
65 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवां विकेट गिर गया है। ऋचा घोष बड़ा शॉट मारने में आउट हो गई। 6 रन बनाकर ऋचा पवेलियन वापस लौट गई। अमेलिया केर ने ऋचा को आउट किया।
09 Jan 2026 09:52 PM (IST)
09 Jan 2026 09:52 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी को लगा पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना ने 18 रनों की पारी खेली। मंधाना को शबनम इस्माइल ने आउट किया। 40 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
09 Jan 2026 09:49 PM (IST)
09 Jan 2026 09:49 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
आरसीबी ने 155 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शानदार शुरुआत की। 3 ओवर में आरसीबी ने जीत का बहुत कम कर लिया। आरसीबी ने 3 ओवर में 40 रन बनाए।
09 Jan 2026 09:48 PM (IST)
09 Jan 2026 09:48 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई ने बनाए 154 रन
MI की टीम ने शुरुआत में 67 रन पर चार विकेट खो दिए थे, लेकिन उसके बाद RCB की टीम ने लगातार दो ओवर में सजना के दो कैच छोड़ दिए। इस चूक का फायदा उठाते हुए सजना और कैरी ने मिलकर 82 रनों की तेज़ और अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने MI को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में मदद की। हालांकि, मैदान पर ओस का असर दिख रहा था, जिससे चेज़ पूरी तरह मुश्किल नहीं लग रही थी। मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
09 Jan 2026 09:10 PM (IST)
09 Jan 2026 09:10 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: सजना सजीवन के रूप में लगा पांचवां झटका
सजना सजीवन के रूप में मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा। डी क्लर्क ने सजना को आउट किया। 44 के निजी स्कोर पर सजना आउट हो गई। 149 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा।
09 Jan 2026 08:36 PM (IST)
09 Jan 2026 08:36 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा बड़ा झटका
हरमनप्रीत कौर के रूप में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 67 के स्कोर पर हरमनप्रीत पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत ने 20 रनों की पारी खेली। डी क्लर्क की गेंद पर आउट हो गई।
09 Jan 2026 08:31 PM (IST)
09 Jan 2026 08:31 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: कमालिनी लौटी पवेलियन
मुंबई इंडियंस को जी कमालिनी के रूप में तीसरा झटका लगा है। कमालिनी 32 रन बनाकर आउट हो गई। 63 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
09 Jan 2026 08:13 PM (IST)
09 Jan 2026 08:13 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका नट साइवर ब्रंट के रूप में लगा। मुंबई इंडियंस की टीम अब मुश्किल में दिख रही है। 3 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गई। ऋचा घोष ने शानदार कीपिंग करते हुए ब्रंट को चलता किया। 35 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा।
09 Jan 2026 08:07 PM (IST)
09 Jan 2026 08:07 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: अमेलिया केर के रूप में लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस को अमेलिया केर के रूप में पहला झटका लगा। अमेलिया केर 15 गेंदों का सामना करते हुए केवल 4 रन ही बना सकी। उनके बल्ले पर एक भी गेंद नहीं आई। अंत में लॉरेन बेल ने केर को आउट करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।
09 Jan 2026 07:48 PM (IST)
09 Jan 2026 07:48 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई इंडियंस ने पहला ओवर मेडन खेला
मुंबई इंडियंस ने पहला ओवर मेडन खेला। आरसीबी के लॉरेन बेल ने शानदार गेदबाजी करते हुए पहले ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दी।
09 Jan 2026 07:31 PM (IST)
09 Jan 2026 07:31 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: हीली मैथ्यूज के बिना उतरेगी मुंबई इंडियंस
हीली मैथ्यूज के बिना मुंबई इंडियंस पहला मैच खेल रही है। हीली मैथ्यूज ने पिछले साल बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट भी निकाले थे।
09 Jan 2026 06:58 PM (IST)
09 Jan 2026 06:58 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
नट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सायका इशाक.
09 Jan 2026 06:56 PM (IST)
09 Jan 2026 06:56 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
09 Jan 2026 06:49 PM (IST)
09 Jan 2026 06:49 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: आरसीबी ने जीता टॉस
डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
09 Jan 2026 06:32 PM (IST)
09 Jan 2026 06:32 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: इस सीजन में कौन है पांचों कप्तान
- हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
- स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- मैग लैनिंग (यूपी वारियर्स)
- जेमिमा रोड्रिग्स (दिल्ली कैपिटल्स)
- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स)
09 Jan 2026 06:20 PM (IST)
09 Jan 2026 06:20 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेंगे कई स्टार्स
ओपनिंग सेरेमनी में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)
09 Jan 2026 06:19 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड
हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।
09 Jan 2026 06:18 PM (IST)
09 Jan 2026 06:18 PM (IST)MI vs RCB WPL Live Score Updates: मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले में आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आपका स्वागत है डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से जुड़ी आपको हर जानकारी नवभारत लाइव डॉट कॉम पर मिलेगा। आप सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे....
Mi vs rcb wpl 2026 live score mumbai indians women vs royal challengers bengaluru women 1st match latest scorecard updates live blog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले पद, अब गाड़ियां…अधिकारियों की ‘क्लास’ और बहुमत की ‘धौंस’! नागपुर मनपा में सभापति की बड़ी मांग
Mar 11, 2026 | 01:10 PMNo Smoking Day: क्यों सुबह उठते ही आती है तेज खांसी? हल्के में न लें फेफड़े खराब होने के ये लक्षण!
Mar 11, 2026 | 01:10 PMयुद्ध का असर: इंटरनेशनल संघर्ष से नासिक के अंगूर निर्यात पर संकट, कंटेनर पोर्ट से लौटे
Mar 11, 2026 | 01:07 PMठाणे स्टेशन स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला TC ने मांगा टिकट, तो 18 साल की लड़की ने कर दी बेरहमी से पिटाई
Mar 11, 2026 | 01:06 PMअनुराग डोभाल पर फूटा भाई का गुस्सा, लगाए गए आरोपों पर किया पर्दाफाश! बोले- अगर दोषी हूं तो..
Mar 11, 2026 | 01:06 PMऐसी नौकरियां जो AI कभी नहीं छीन सकता, रिसर्च में हुआ खुलासा, यहां देखें लिस्ट
Mar 11, 2026 | 01:02 PMRTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति
Mar 11, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














