-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
राज्य की वर्तमान स्थिति देखते हुए समय देना जरूरी; रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का मसला, हाई कोर्ट ने दिए आदेश
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
- 16.80 करोड़ की थी लागत
- 20.62 करोड़ तक बढ़ी कीमत
नागपुर. मेडिकल अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम स्थापित करने के लिए मशीनरी की लागत बढ़ गई. बढ़ी कीमतों के अनुसार जिला माइनिंग निधि के सदस्य सचिव एवं जिलाधिकारी को अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल डीन द्वारा अनुरोध पत्र भेजा गया लेकिन अब तक निधि उपलब्ध नहीं कराई गई. इस संदर्भ में अदालत मित्र की ओर से ध्यानाकर्षित कराने के बाद अदालत ने निधि उपलब्ध कराने के आदेश जिलाधिकारी व जिला उत्खनन निधि के सचिव को दिए थे.
बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रशासन ने कुछ समय देने का अनुरोध किया जिसके बाद न्यायाधीश सुनील शुक्रे और न्यायाधीश जीए सानप ने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति तथा जिलाधिकारी अवकाश पर होने के कारण राज्य को अधिक समय देना जरूरी है. अत: 8 जून को अदालत द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने के लिए 4 सप्ताह का समय बढ़ाकर दिया गया. अदालत मित्र के रूप में अधि. अनूप गिल्डा ने पैरवी की.
भविष्य में नहीं दिया जाएगा समय
सुनवाई के बाद अदालत द्वारा समय तो प्रदान किया गया किंतु आदेश में स्पष्ट किया गया कि इसके बाद भविष्य में अदालती आदेश का पालन करने के लिए समय प्रदान नहीं किया जाएगा. अदालत ने स्पष्ट किया कि गत समय कई अन्य मामलों को लेकर भी हाई कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं जिनका अब तक पालन नहीं किया गया. अत: यथासंभव इन आदेश और निर्देशों का भी पालन करने के आदेश देते हुए सुनवाई 4 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. अदालत का मानना था कि रोबोटिक सर्जरी सिस्टम को स्थापित करना केवल सिटी ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए महत्वपूर्ण प्रकल्प है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से मरीजों का यहां आना लगा रहता है जिन्हें इसका लाभ होगा. सरकार की ओर से विशेष वकील अधि. फिरदौस मिर्जा ने पैरवी की.
…तो CSR निधि से लें राशि
सुनवाई के दौरान अदालत मित्र अनुप गिल्डा ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लगाने के लिए 16.80 करोड़ की लागत लगने का अनुमान लगाया गया था किंतु मंगाए गए टेंडर में सबसे न्यूनतम बोली 20,62,42,862 रु. लगाई गई है जिससे 3,82,42,862 रु. की अतिरिक्त आवश्यकता है. जिला माइनिंग निधि की ओर से 16.80 करोड़ रु. पहले ही दिए गए हैं. सरकार की ओर से अतिरिक्त निधि को भी मंजूरी दी गई है.
मेडिकल डीन ने अतिरिक्त निधि के लिए 11 मार्च और 19 अप्रैल को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय ने अब तक इस निधि के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया है. इसके बाद अदालत ने कहा कि यदि जिला माइनिंग निधि में से इतनी राशि देना संभव न हो रहा हो तो जिलाधिकारी के पास सीएसआर निधि अंतर्गत राशि है. उसमें से एक करोड़ तक का निधि दी जा सकेगी.
सम्बंधित ख़बरें
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
देश में पहली बार! एक साथ 10 रोबोटिक सर्जरी का LIVE ब्रॉडकास्ट, नागपुर मेडिकल बना रोबोटिक सर्जिकल हब
चीन में बना दुनिया का पहला प्रेग्नेंट रोबोट, इंसानों की तरह देगा बच्चे को जन्म
दुनिया का पहला उड़ने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार, आयरनकब MK3 ने भरी सफल उड़ान
574996
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














