-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- China Making Pregnancy Robot With Ai Womb Company Announced It Launch Next Year
चीन में बना दुनिया का पहला प्रेग्नेंट रोबोट, इंसानों की तरह देगा बच्चे को जन्म
- Written By: सिमरन सिंह
Robotic Pregnancy: 2025 में तकनीकी दुनिया में लगातार ऐसे इनोवेशन हो रहे हैं, जो कई तरह से अविश्वसनीय है। अब दावा किया जा रहा है कि रोबोट इंसानों की तरह गर्भवती हो सकेंगी और बच्चों को जन्म दे सकेंगी।

China में रोबोट भी होगे प्रेग्नेंट। (सौ. AI)
Pregnant Robot Chinese Technology: साल 2025 की शुरुआत से ही तकनीकी दुनिया में लगातार ऐसे इनोवेशन हो रहे हैं, जिनके चलते अब यह कहना मुश्किल हो गया है कि कुछ नामुमकिन है। इसी कड़ी में चीनी टेक कंपनी Kiwa Technology ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। अभी तक रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों की तरह बात करने, सुनने और भावनाओं को समझने में सक्षम रहे हैं, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि रोबोट इंसानों की तरह गर्भवती हो सकेंगी और बच्चों को जन्म दे सकेंगी।
अनोखा प्रेग्नेंट रोबोट
Kiwa Technology का कहना है कि वह एक ऐसा रोबोट विकसित कर रही है जो इंसानों की तरह गर्भधारण करेगा, गर्भ धारण करेगा और बच्चे को जन्म देगा। कंपनी का लक्ष्य इस परियोजना को अगले साल तक पूरा करके बाज़ार में लॉन्च करना है। इस खबर ने सोशल मीडिया और तकनीकी जगत में हलचल मचा दी है।
कैसे होगा गर्भधारण?
चीनी वेबसाइट ECNS.cn की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट होगा जो प्रेग्नेंट हो सकेगा। इसमें एक इन्क्यूबेशन पॉड और विशेष डिज़ाइन का पेट लगाया जाएगा, जो महिलाओं के गर्भ की तरह काम करेगा। गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक की पूरी प्रक्रिया AI और मशीनरी के जरिए नियंत्रित होगी। यह तकनीक IVF और सरोगेसी से बिल्कुल अलग होगी, क्योंकि इसमें बच्चा पूरी तरह मशीन के भीतर विकसित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
China Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी ने इस प्रेग्नेंट रोबोट की शुरुआती कीमत 1 लाख युआन (लगभग 12 लाख रुपये) रखी है। Kiwa Technology अगले 12 महीनों में इसे लॉन्च करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़े: ChatGPT पर गंभीर आरोप: बच्चों को दी खतरनाक सलाह, सुरक्षा प्रणाली पर उठे सवाल
किनके लिए होगा फायदेमंद?
कंपनी के CEO Zhang Chi-feng का कहना है कि यह तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जो किसी वजह से गर्भधारण नहीं कर सकते या प्रेग्नेंसी के शारीरिक व मानसिक दबाव से नहीं गुजरना चाहते। यह कई कपल्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
सोशल मीडिया में चर्चा और सवाल
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई लोग इसे तकनीकी चमत्कार और उम्मीद की नई किरण मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, खासकर मां और बच्चे के भावनात्मक जुड़ाव को लेकर। चूंकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए आने वाले समय में ही इसकी सफलता का पता चलेगा।
China making pregnancy robot with ai womb company announced it launch next year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














