- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Madgaon Special Train Gets Regular Express Status
रेलवे बोर्ड का आदेश, नागपुर-मडगांव स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस; यात्रियों को राहत
Nagpur Madgaon Express: नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा मिलने से यात्रियों को राहत मिली है। इससे कोंकण कनेक्टिविटी, पर्यटन और सफर सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर मडगांव एक्सप्रेस (सोर्स: सौजन्य AI)
Railway Board Approval: नागपुर रेलवे ने प्रयोगिक तौर पर नागपुर को गोवा राज्य से जोड़ने के लिए नागपुर-मडगाव स्पेशल ट्रेन चलाई थी। यह प्रयोग काफी सफल रहा। ऐसे में लंबे समय से यात्रियों की मांग के बाद आखिरकार नागपुर और मडगांव के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा मिल गया।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 01139/01140 टैग स्पेशल को 11203/11204 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने का आदेश जारी कर दिया। ‘नवभारत’ लंबे समय से इस मुद्दे को उठता रहा है।
इस फैसले से विदर्भ और कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और किराये में स्पेशल चार्ज भी नहीं देना होगा, सप्ताह में 2 दिन का परिचालन जारी आदेश के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन द्विसाप्ताहिक (बाय-वीकली) रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
नाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
संजय राउत पहुंचे मुरलीधर मोहोल के द्वार, सियासत के दुश्मन जब घर आकर मिले, तो क्या हैं इसके मायने?
ट्रेन 11203 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन बुधवार और शनिवार को नागपुर से 15.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रोहा समेत विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 17:45 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन 11204 मडगांव नागपुर एक्सप्रेस गुरुवार और रविवार को मडगांव से 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 2130 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन के प्रमुख स्टापेज में वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
ट्रेन में 5 जनरल 5 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 11 स्लीपर कोच समेत कुल 24 कोच होंगे। इससे महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों से गोवा तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी। रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इस नियमित सेवा को जल्द प्रभावी किया जाए।
यह भी पढ़ें:-गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वागत योग्य निर्णय : शुक्ला
काफी लंबे समय से प्रलम्बित नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन को रेगुलरराइस कर दिया, विगत समय से प्रत्येक समिति की बैठक में इस मुद्दे को रखा गया था। आखिरकार रेलवे प्रशासन ने इस द्वि-साप्ताहिक के रूप चलाने की घोषणा करके पर्यटन को बढ़ावा देने वाला निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। हमें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन परिचालित की जायेगी।
– ब्रजभूषण शुक्ला, सदस्य जेडआस्युसौसी
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट
Nagpur madgaon special train gets regular express status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे बोर्ड का आदेश, नागपुर-मडगांव स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस; यात्रियों को राहत
Apr 29, 2026 | 01:39 PMसिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Apr 29, 2026 | 01:38 PM‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
Apr 29, 2026 | 01:32 PMRSS ने लिया मोहन सरकार के कामकाज का हिसाब, UCC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Apr 29, 2026 | 01:32 PMHormuz Strait: अमेरिका-ईरान तनाव पर कतर की चेतावनी, होर्मुज को सौदेबाजी का हथियार बिल्कुल न बनाएं
Apr 29, 2026 | 01:32 PMपरमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
Apr 29, 2026 | 01:31 PMशहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
Apr 29, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













