- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Plastic Ban Raid And Fine
शहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
CSMC Raid On Plastic: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में 6.45 टन माल जब्त किया और 65 हजार का जुर्माना वसूला। सरकारी ठेकेदार पर भी हुई कार्रवाई।
- Written By: गोरक्ष पोफली

EVM में कमल के बटन पर चिपका दिया टेप(Image- Social Media)
Chhatrapati Sambhajinagar Plastic Ban: शहर को सिंगल-यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त करने और पर्यावरण संतुलन को बहाल करने के लिए महानगरपालिका (मनपा) प्रशासन ने अपनी ‘जंग’ तेज कर दी है। मंगलवार को नागरिक मित्र दल ने एक विशेष अभियान के तहत शहर के दो बड़े प्लास्टिक गोदामों पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में न केवल भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से मोटा जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन की इस सख्ती ने स्पष्ट कर दिया है कि प्लास्टिक मुक्त शहर के संकल्प में अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
गोदामों पर छापा और भारी जब्ती
मनपा आयुक्त अमोल येडगे के कड़े निर्देशों और उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे की सीधी निगरानी में स्वच्छता निरीक्षकों की एक विशेष टीम ने जूना मंडी और अंगूरीबाग क्षेत्रों में दबिश दी। टीम ने ‘जीवन प्लास्टिक’ और ‘एकदंत ट्रेडर्स’ नामक दो विशाल गोदामों की सघन जांच की। जाँच के दौरान अधिकारी तब दंग रह गए जब उन्हें वहां लगभग 6.45 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक का अवैध भंडार मिला।
यह माल शहर के विभिन्न हिस्सों में गुपचुप तरीके से सप्लाई किया जाना था। मनपा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कारोबारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और कुल 50 हजार रुपये की दंडात्मक कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, 30 मई से करेंगे आमरण अनशन, जानें क्या है मांग
मेरी सुरक्षा और गाड़ियां वापस ले सरकार, जानें सांसद सुप्रिया सुले की इस अपील के पीछे क्या है कारण?
NCP के पैसों से ब्यूटी पार्लर और घर का किराया? रोहित का अजित पवार की पार्टी को लेकर सनसनीखेज दावा
सरकारी कार्यक्रम में लापरवाही पड़ी भारी
इस अभियान की सबसे दिलचस्प और सराहनीय बात यह रही कि प्रशासन ने अपनों को भी नहीं बख्शा। खुद महानगरपालिका के ही एक आधिकारिक कार्यक्रम में भोजन परोसने वाले ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए डिस्पोजेबल प्लास्टिक प्लेटों का उपयोग किया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग ने इसे घर के भेदी वाली स्थिति मानते हुए ठेकेदार पर तत्काल 5 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में किसी भी सरकारी या मनपा प्रायोजित आयोजन में प्लास्टिक का रत्ती भर भी उपयोग नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में आधी रात को अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़, 6 पर केस दर्ज; रशीदपुरा में मची खलबली
सब्जी मंडियों और आम नागरिकों पर भी पैनी नजर
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का यह अभियान अब केवल बड़े गोदामों या थोक व्यापारियों तक सीमित नहीं है। शहर की विभिन्न सब्जी मंडियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें न केवल विक्रेताओं के पास रखी प्लास्टिक थैलियों की जांच कर रही हैं, बल्कि उन नागरिकों पर भी नजर रख रही हैं जो अभी भी कपड़े के थैलों की जगह प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता फैलाना है, ताकि नागरिक स्वैच्छिक रूप से कपड़े के थैलों को अपनाएं।
स्वच्छता निरीक्षक अनिल जाधव के नेतृत्व में देविदास सुसर, स्वर्णसिंह परदेशी और अन्य टीम सदस्यों द्वारा की गई इस एक दिवसीय कार्रवाई में कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। मनपा की इस जीरो टॉलरेंस नीति से शहर के पर्यावरण प्रेमियों में खुशी की लहर है, वहीं अवैध कारोबारियों में भारी डर व्याप्त है।
Chhatrapati sambhajinagar plastic ban raid and fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
May 16, 2026 | 07:21 PMCBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
May 16, 2026 | 07:12 PMसुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
May 16, 2026 | 07:02 PMअमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
May 16, 2026 | 07:01 PMGoogle का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
May 16, 2026 | 06:56 PM22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
May 16, 2026 | 06:56 PMUP Job Fair 2026: यूपी के कई जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, 4856 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल
May 16, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













