

Railway Board Approval: नागपुर रेलवे ने प्रयोगिक तौर पर नागपुर को गोवा राज्य से जोड़ने के लिए नागपुर-मडगाव स्पेशल ट्रेन चलाई थी। यह प्रयोग काफी सफल रहा। ऐसे में लंबे समय से यात्रियों की मांग के बाद आखिरकार नागपुर और मडगांव के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा मिल गया।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 01139/01140 टैग स्पेशल को 11203/11204 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने का आदेश जारी कर दिया। 'नवभारत' लंबे समय से इस मुद्दे को उठता रहा है।
इस फैसले से विदर्भ और कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और किराये में स्पेशल चार्ज भी नहीं देना होगा, सप्ताह में 2 दिन का परिचालन जारी आदेश के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन द्विसाप्ताहिक (बाय-वीकली) रहेगा।
ट्रेन 11203 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन बुधवार और शनिवार को नागपुर से 15.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रोहा समेत विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 17:45 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन 11204 मडगांव नागपुर एक्सप्रेस गुरुवार और रविवार को मडगांव से 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 2130 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन के प्रमुख स्टापेज में वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
ट्रेन में 5 जनरल 5 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 11 स्लीपर कोच समेत कुल 24 कोच होंगे। इससे महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों से गोवा तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी। रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इस नियमित सेवा को जल्द प्रभावी किया जाए।
काफी लंबे समय से प्रलम्बित नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन को रेगुलरराइस कर दिया, विगत समय से प्रत्येक समिति की बैठक में इस मुद्दे को रखा गया था। आखिरकार रेलवे प्रशासन ने इस द्वि-साप्ताहिक के रूप चलाने की घोषणा करके पर्यटन को बढ़ावा देने वाला निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। हमें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन परिचालित की जायेगी।
- ब्रजभूषण शुक्ला, सदस्य जेडआस्युसौसी
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट