रेलवे की सौगात; बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन का एलान, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा

Chandrapur Train News: बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन (20105/06) की घोषणा हुई है। अब यात्री सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को यात्रा कर सकेंगे, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।
Railway announced a new train (20105/06) from Ballarshah to Mumbai LTT. Running every Friday, it fulfills a long-standing demand of Chandrapur district passengers.
बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Indian Railways News: बल्लारशाह से मुंबई जाने के लिए रेल प्रशासन की ओर से एक और नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई है। इस नई ट्रेन की घोषणा से जिले के रेल यात्रियों में ख़ुशी की लहर फैल गयी है। राज्य की राजधानी मुंबई जाने के लिए जिले के रेल यात्रियों के लिए कोरोनाकाल के बाद बेहद कम विकल्प बचे थे। बल्लारशाह से मुंबई जाने हेतु नई ट्रेन शुरू करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से जिले के रेल यात्री निरंतर मांग करते आ रहे थे।

यात्रियों की बरसों पुरानी यह मांग अब रेल प्रशासन की ओर से स्वीकार की गई है। गौरतलब है कि, बल्लारशाह से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए घोषित इस नई ट्रेन के बाद जिले के रेल यात्रियों के लिए मुंबई जाने के लिए अब सप्ताह में दो दिन अर्थात बुधवार और शुक्रवार को ट्रेनें उपलब्ध होने वाली है। उल्लेखनीय है कि, लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के लिए पहले से ही 22110 क्रमांक की एक ट्रेन शुरू है, जो सप्ताह में बुधवार को 13.40 बजे बल्लारशाह से रवाना होती है।

यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 5.40 बजे मुंबई पहुंचती है। यही ट्रेन मुंबई से मंगलवार को निकलकर दूसरे दिन बल्लारशाह पहुंचती है। मुंबई के लिए घोषित की गई नई ट्रेन चंद्रपुर, वरोरा, हिंगणघाट, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नाशिक, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकने वाली है।

इस नई ट्रेन का टाइम टेबल अभी रेल प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है, यह ट्रेन कबसे प्रारंभ होती है इस ओर ही रेल यात्रियों की निगाहें लगी हुई है।

बल्लारशाह से मुंबई की यात्रा होगी सुलभ

रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी करते हुए बल्लारशाह से मुंबई के लिए 20105 एवं 20106 क्रमांक की नई ट्रेन का एलान किया है। यह ट्रेन बल्लारशाह से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई तक जाएंगी।

रेलवे बोर्ड के इस सर्कुलर के अनुसार 20105 क्रमांक की यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को बल्लारशाह से रात 21.45 बजे निकलकर दूसरे दिन दोपहर 13.45 बजे मुंबई पहुंचेंगी। यही ट्रेन मुंबई से गुरुवार को सुबह 5।50 बजे निकलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com