- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Western Railway Insurance 1 Crore Payment Sbi Rsp Scheme Mumbai Motorman
दिवंगत रेलकर्मी को 1 करोड़ रुपये बीमा का भुगतान, पश्चिम रेलवे और एसबीआई की पहल
Western Railway Insurance: पश्चिम रेलवे और एसबीआई की आरएसपी योजना के तहत मुंबई में दिवंगत मोटरमैन के परिवार को 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Mumbai railway (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Railway News: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक वरिष्ठ मोटरमैन के परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल में इस प्रकार का यह पहला बीमा भुगतान है, जो सितंबर 2025 में भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच उन्नत रेलवे सैलरी पैकेज (RSP) योजना के तहत हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के कारण संभव हो पाया है।
आरएसपी योजना के तहत मिला लाभ
मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पंकज सिंह और भारतीय स्टेट बैंक, मुंबई मेट्रो सर्कल की मुख्य महाप्रबंधक (CGM) मंजू शर्मा ने मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर रेलवे और एसबीआई के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सभी देयकों के समयबद्ध भुगतान
मुंबई सेंट्रल मंडल के कार्मिक विभाग ने सभी देयकों के समयबद्ध भुगतान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें एक्स-ग्रेशिया और अन्य पात्र मुआवजे शामिल हैं। यह बीमा राशि रेलवे की नीति के अनुसार पहले से दिए गए अन्य सेटलमेंट लाभों के अतिरिक्त है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai ST Bus यात्रियों को झटका; गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ा 10% किराया और स्वच्छता सरचार्ज, 15 जून तक लागू
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Mumbai Fire News: मुंबई के तारदेव की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
ये भी पढ़े: Gudi Padwa 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ऑफर्स की भारी बारिश! AC, फ्रिज और मोबाइल पर 70% तक की छूट
वित्तीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
आरएसपी योजना के अंतर्गत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले रेल कर्मचारियों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ बीमा सुरक्षा भी मिलती है। इसमें बिना किसी प्रीमियम या चिकित्सीय जांच के 1 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर शामिल है। बताया गया कि दिवंगत वरिष्ठ मोटरमैन इस योजना से जुड़े हुए थे, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सकी। यह पहल भारतीय रेल की अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Western railway insurance 1 crore payment sbi rsp scheme mumbai motorman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया! कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबले की जांच में जुटा ICC
Apr 17, 2026 | 09:01 PMSBI Recruitment 2026: रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 पदों पर मौका, बिना परीक्षा होगी भर्ती
Apr 17, 2026 | 08:59 PMमहिला आरक्षण बिल: विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू, कहा- महिलाओं को हक देने का ऐतिहासिक मौका गंवाया
Apr 17, 2026 | 08:41 PMभारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया…महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर बोले राहुल गांधी; सरकार पर साधा निशाना
Apr 17, 2026 | 08:37 PMDelhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
Apr 17, 2026 | 08:32 PMShanivar Vastu Tips: शनिवार के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, पड़ेगा बहुत भारी!
Apr 17, 2026 | 08:28 PMMAGA खेमे में बड़ी दरार: ट्रंप ने वफादार टकर कार्लसन को कहा ‘Low IQ’, ईरान नीति पर छिड़ी जुबानी जंग
Apr 17, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM














