
मुंबई लोकल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबईकरों की लोकल यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर यात्रा न करने का संदेश अब सीधे सिनेमाघरों की बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे ने मुंबई के लगभग 250 सिनेमाघरों में लोकप्रिय कार्टून पात्र ‘छोटा भीम’ का एनिमेटेड वीडियो दिखाना शुरू किया है। सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले और मध्यांतर के दौरान छोटा भीम का यह एनिमेटेड वीडियो दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Vasai Virar: नालासोपारा पश्चिम में बविआ को झटका, कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश






