-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Government Documents Qr Code Verification
अब सरकारी दस्तावेजों पर QR कोड, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, पारदर्शी प्रशासन की ओर एक बड़ा कदम
- Written By: अंकिता पटेल
Unique ID Verification: संभाजीनगर में सरकारी दस्तावेजों पर QR कोड और यूनिक आईडी की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इससे आदेशों व प्रमाणपत्रों का तुरंत ऑनलाइन सत्यापन संभव होगा और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Administration News: छत्रपति संभाजीनगर पारदर्शी और भरोसेमंद प्रशासन के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। अब विभिन्न सरकारी दस्तावेजों पर क्यू आर कोड और यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सुविधा से नागरिकों के साथ ही सरकारी कार्यालयों को समय पर और सटीक दस्तावेज सत्यापन में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन सप्ताह अभियान के अंतर्गत विकसित की गई यह दस्तावेज सत्यापन सुविधा सुरक्षित और तकनीक आधारित प्रणाली है।
यह पहल जिलाधिकारी दिलीप स्वामी के मार्गदर्शन और पहल से लागू की जा रही है। प्रणाली में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड आधारित सुरक्षित लॉगिन की सुविधा प्रदान की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इसके माध्यम से संबंधित अधिकारी जारी किए जाने वाले दस्तावेजों को यूनिक आईडी और क्यू आर कोड से जोड़ते हैं। यह यूनिक आईडी और क्यू आर कोड दस्तावेज की पहचान और प्रामाणिकता सुनिश्चित करेगा।
नागरिक और अन्य सरकारी कार्यालय पोर्टल पर दस्तावेज पर उपलब्ध क्यू आर कोड को स्कैन कर या यूनिक आईडी दर्ज कर संबंधित दस्तावेज का तुरंत सत्यापन कर सकेंगे।
इससे तहसील कार्यालय, उपविभागीय अधिकारी कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेशों, प्रमाणपत्रों और अन्य सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीय जांच आसान हो जाएगी।
यह प्रणाली नकली, छेड़छाड़ किए गए या संपादित दस्तावेजों की पहचान कर उनसे होने वाले दुरुपयोग, धोखाधड़ी और भविष्य की कानूनी परेशानियों को रोकने में प्रभावी साबित हो रही है।
नागरिकों की बनेगी स्थायी पहचान
इसके माध्यम से प्रशासन में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। यह सुविधा निवासी उपजिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विकसित की गई है।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar: फरवरी से बदलेगी शहर की कचरा व्यवस्था, कचरा उठाने में देरी पर लगेगा लगाम
जिला प्रशासन के अंतर्गत राजस्व और अन्य विभागों के माध्यम से होने वाले पत्राचार तथा नागरिकों को वितरित किए जाने वाले विभिन्न प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों को अब क्यू आर कोड के माध्यम से स्थायी पहचान दी जाएगी।
Chhatrapati sambhajinagar government documents qr code verification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













