- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Moti Bagh Belly Well Nagpur 200 Year Old Heritage Revived
200 साल पुराने कुएं में लौटी जान, भांप इंजनों का साक्षी, नागपुर मोतीबाग में बहने लगा साफ पानी
Nagpur Motibagh Heritage: नागपुर मोतीबाग स्थित 200 साल पुराने ‘बेली वेल’ में फिर लौटी जान। सफाई और वैज्ञानिक परीक्षण के बाद स्वच्छ व गंधहीन पानी मिलने लगा।
- Written By: प्रिया जैस

बेली वेल (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: रेलवे की विरासत सिर्फ पटरियों और इंजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आंगन में इतिहास के कई अनमोल मोती बिखरे हुए हैं। ऐसा ही एक ‘मोती’ नागपुर के मोतीबाग क्षेत्र में स्थित है; बेली वेल। लगभग 200 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक कुएं ने एक बार फिर नई उमंग के साथ अंगड़ाई ली है।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण डबली के लगातार प्रयासों और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में इस धरोहर के पुनरुद्धार और वैज्ञानिक कायाकल्प का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भाप इंजनों के दौर का साक्षी
यह विशालकाय कुआं उस दौर की याद दिलाता है जब नैरोगेज (सकरी लाइन) की पटरियों पर छुक-छुक करते भाप के इंजन दौड़ते थे। कुल 20.40 मीटर व्यास और 20 मीटर की गहराई वाला यह जलाशय सरीखा कुआं कभी उन इंजनों की प्यास बुझाता था। समय के साथ यह उपेक्षित हो गया था, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने इसे अपनी गौरवशाली विरासत मानते हुए इसके संरक्षण का बीड़ा उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
नीरी के साथ वैज्ञानिक कदम
इस बार पुनरुद्धार केवल सफाई तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे वैज्ञानिक आधार दिया गया। डीआरएम गुप्ता की अपील पर सीएसआईआर-नीरी की विशेषज्ञ टीम ने दो चरणों में जल की गुणवत्ता का सूक्ष्म अध्ययन किया।
यह भी पढ़ें – 129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
* परीक्षण के नतीजे: सफाई के बाद पानी पूरी तरह स्वच्छ, पारदर्शी और गंधहीन पाया गया।
* उपयोग की योजना: हालांकि वैज्ञानिकों ने इसे वर्तमान में सीधे पीने योग्य नहीं माना है, लेकिन बागवानी, परिसर की सफाई और अन्य सहायक कार्यों के लिए यह जल पूरी तरह सुरक्षित है।
विरासत भी, विकास भी
डीआरएम गुप्ता ने इसे रेलवे की जीवंत विरासत करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐतिहासिक संरचनाओं को केवल सजावटी वस्तु न बनाकर उन्हें उपयोगी बनाना है। इस कुएं को अब एक ‘आदर्श धरोहर मॉडल’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जो न केवल पानी बचाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को रेलवे के समृद्ध इतिहास से भी परिचित कराएगा।
Moti bagh belly well nagpur 200 year old heritage revived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM













