-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vasai Virar Drug Bust Md Ganga Seizure Police Action
Vasai Virar में ड्रग्स माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: अपूर्वा नायक
Vasai Virar में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडी ड्रग्स और गांजे की बड़ी खेप जब्त कर नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

ड्रग्स तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Drug Bust Action: वसई-विरार शहर में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी स्ट्राइक की है।
क्राइम ब्रांच यूनिट 2 और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने दो अलग-अलग ऑपरेशंस में ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के ड्रग्स माफियाओं में हड़कंप मच गया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से नशे की एक बड़ी खेप वसई लाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे के मार्गदर्शन में एपीआई सोपान पाटील और उनकी टीम ने जाल बिछाकर दो संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भवर पटेल (25) और राकेश पटेल (26) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
बैंकॉक से लाया जा रहा ₹2.27 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, दबोचा तस्कर
Action On Drug Mafia: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली, एक्सपायर्ड और सरकारी सप्लाई की दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील
ये दोनों मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के निवासी हैं और फिलहाल Vasai Virar के भोईपाड़ा इलाके में छिपे हुए थे। 505 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स एक स्कूटी कुल कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 15.95 लाख रुपये जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
Vasai Virar में और भी ऑपरेशन चलाए जाएंगे
एंटी नारकोटिक्स सेल ने नवजीवन इलाके में छापेमारी कर नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस निरीक्षक ऋषिकेश पवडे के नेतृत्व में टीम ने देशराज यादव (50) नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें :- रेलवे का नया फैसला विवादों में, Mumbai Local Train में वेंडर एंट्री से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
बरामदगी 15 किलो गांजा कीमत
लगभग 7.60 लाख रुपये पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वसई-विरार की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले गिरोहों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमारी टीमें लगातार इनपुट पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में और सख्त ऑपरेशन चलाए जाएंगे।
Vasai virar drug bust md ganga seizure police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
Jun 27, 2026 | 11:53 AMK Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Jun 27, 2026 | 11:51 AMपुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMBharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













