Hormuz Strait: तेल के सबसे बीजी रास्ते पर एकबार फिर हमले की खबर सामने आई है। जिसमें एक जहाज को निशाना बनाया गया है। लेकिन हमले के बाद जो घटनाक्रम सामने आया है, उसने वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। एक कंटेनर जहाज पर हुए ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के मुताबिक एकबार फिर हमला हुआ है और इस हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि ईरान ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। अब ऐसे में सवाल हो रहा क्या होर्मुज फिर जंग के मुहाने पर खड़ा है? क्या दुनिया की तेल सप्लाई को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है? और क्या अमेरिका-ईरान के बीच बनती हुई डील अब टूटने की कगार पर पहुंच गई है?